Khabarwala 24 News New Delhi: Weather Today दिल्ली-एनसीआर में कल पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, जिस वजह से शाम के वक्त काफी उमस बढ़ गई थी। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी-बिहार और झारखंड में मॉनसून के पहुंचने की तारीख का ऐलान कर दिया है। IMD के अनुसार आज-कल में यूपी, पटना और भोपाल में मॉनसून दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? (Weather Today)
दिल्ली में एक दिन की बारिश के बाद फिर से सूखा पड़ गया है, जिसकी वजह से लोगों को उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 24 जून तक राजधानी में रुक- रुक कर बारिश होने की उम्मीद है।
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Weather Today)
उत्तर प्रदेश में आज मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 19 जून को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कई स्थान पर और पूर्वी हिस्से में लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गोरखपुर समेत 39 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी में मॉनसून 19 जून से कभी भी पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
यूपी के इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट (Weather Today)
इसी बीच आईएमडी ने आज चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संतरविदास नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
यूपी के इन जनपदों में बादल गजरने के साथ चमकेगी बिजली (Weather Today)
इसी तरह बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है.
साथ ही हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर में बादल गरजने व बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट (Weather Today)
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना हैं कि प्रदेश में अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा. साथ ही अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C की गिरावट हो सकती है।
मॉनसून का ताजा अपडेट (Weather Today)
वहीं आगामी दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून के उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्से में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। प्रदेश में 19 जून से बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश में व्यापक बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी में मॉनसून 19 जून से कभी भी पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है। इस दौरान यूपी में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला लंबा चलने का अनुमान है। मॉनसून की एंट्री के बाद प्रदेश में उमस से राहत मिलेगी।
ओडिशा में जारी रहेगी बारिश (Weather Today)
ओडिशा में 18–24 जून के बीच मौसम अत्यधिक सक्रिय रहेगा, खासकर मयूरभंज और क्योंझर में अति भारी बारिश की संभावना है। IMD ने इन दोनों इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को सतर्कता बरतने और आपात स्थितियों की तैयारी करने की भी अपील की गई है। आम लोगों को बारिश और भू-स्खलन से बचाव के उपाय अपनाने चाहिए।
उत्तराखंड में तीन दिन झमाझम बारिश
पहाड़ों पर भी बारिश का सिलसिला जारी है। रुक- रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, और जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तराखंड में मॉनसून दस्तक दे सकता है। इसलिए अगले तीन दिन पहाड़ी इलाकों पर झमाझम बारिश की संभावना है।
बिहार में मौसम का हाल (Weather Today)
पूरे बिहार में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। पटना, गया, नवादा, बेगूसराय समेत दक्षिण और उत्तर बिहार के सभी जिलों में बारिश हो रही है। पटना में दोपहर के समय तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद ठंडी हवा ने बिहार के लोगों को राहत दी है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी के अनुसार, आज बिहार के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। बिहार के 24 जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ठनका गिरने की भी संभावना है।
बिहार के इन जिलों के लोग रहें सावधान
19 जून को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अधिक है। इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बारिश के दौरान आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. पश्चिम चंपारण, गया और नवादा में भारी बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में आज होगी तेज बारिश
मध्य प्रदेश आज सुबह गरज-चमक के साथ थोड़ी तेज बारिश हो सकती है। दिन में बादल छाए रहेंगे। 20 से 22 जून तक लगातार बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।
राजस्थान का मौसम
बुधवार की दोपहर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी कि राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। अपने समय से एक सप्ताह पहले ही आए मानसून से राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। पहले ही दिन मानसून ने लगभग राज्य के आधे हिस्से को अपने असर में ले लिया। ऐसी उम्मीद है कि अगले एक दो दिनों में पूरे राज्य को प्रभाव में ले लेगा। आज यानी गुरुवार को कई इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून की बारिश
आज, गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले चार दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। आमतौर पर राजस्थान में मानसून की एंट्री 25 जून के आस-पास होती है लेकिन इस बार राजस्थान में 1 से 17 जून तक ही सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।
पश्चिमी में चढ़ा रहा पारा
एक तरफ जहां दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में मौसम ड्राई होने से गर्मी फिर बढ़ गई। बुधवार को जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलोदी और बाड़मेर में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन इलाकों में आज अलर्ट
आज बारिश-आंधी को लेकर चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, जालोर, सिरोही और पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी और राजसमंद में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।</strong


