Weather दिल्ली में भयानक कोहरा, IGI एयरपोर्ट पर 50 मीटर विजिबिलिटी, जानिए मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi : Weather दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में शनिवार को भयानक कोहरा देखने को मिला। दिल्ली में ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है। पटियाला, अंबाला, बालासोर और गोपालपुर समेत कई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई है। रेलवे और उड़ानों पर असर (Weather) घने कोहरे के कारण हवाई […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Weather दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में शनिवार को भयानक कोहरा देखने को मिला। दिल्ली में ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है। पटियाला, अंबाला, बालासोर और गोपालपुर समेत कई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई है।

रेलवे और उड़ानों पर असर (Weather)

घने कोहरे के कारण हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों पर बुरा असर पड़ सकता है.ऐसे में चेतावनी जारी की गई है कि वाहन चलाते समय या किसी परिवहन से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें. साथ ही ड्राइविंग के दौरान फॉग लाइट का प्रयोग करें. निर्देश दिए गए हैं कि अपनी यात्रा के शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन के संपर्क में रहें।

2019 के बाद 31 जनवरी का सबसे गर्म दिन (Weather)

दिल्ली में तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने के साथ ही यह 2019 के बाद से जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा। इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दीर्घावधि औसत (एलपीए) 20.1 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री अधिक था, जिससे 2019 के बाद से दिल्ली की सबसे गर्म जनवरी दर्ज की गई।

तापमान में बढ़ोतरी की वजह क्या कहा? (Weather)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। महीने का औसत न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एलपीए 7.5 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री अधिक है। यह 2017 के बाद से सबसे अधिक है। साल 2017 में यह 8.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञानियों ने जनवरी माह के सामान्य से अधिक गर्म होने का कारण मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति को बताया है, जो आमतौर पर बारिश लाता है और तापमान को कम करता है।

यूपी में बारिश का अलर्ट (Weather)

यूपी में इन दिनों मौसम सुहाना बना हुआ है। दिन में धूप और रात में ठंड पड़ रही है। हालांकि, अब धीरे-धीरे ठंड में कमी आ रही है। आने वाले दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 3 फरवरी से पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने वाली है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान यूपी कोहरे की चादर ओढ़े हुए है. आज लखीमपुर खीरी, सीतापुर और अयोध्या समेत कई जिलों में घना कोहरा छाने के आसार है?

यूपी में मौसम विभाग का अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग ने प्रदेश में 1 फरवरी को मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने वाला है। शनिवार को जिन जिलों में घना कोहरा छाने वाला है, उनमें देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, बरेली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और उसके आसपास के इलाके का नाम शामिल है।

 

पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू (Weather)

जम्मू-कश्मीर से लगे पाकिस्तान की सीमा पर एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, पंजाब-हरियाणा के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने का अलर्ट है। बारिश का दौर 48 घंटो तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 फरवरी से दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। अबकी बार बारिश अपने साथ आंधी तूफान भी लेकर आएगी। लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने 6 फरवरी तक लगातार बारिश की संभावना जताई है।

भारी हिमपात (Weather)

स्काईमेच वेदर के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों का 1 फरवरी से 4 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर असर दिखने वाला है। इन दोनों प्रणालियों (पश्चिमी विक्षोभ) के प्रभाव से इस क्षेत्र में अच्छी वर्षा और बर्फबारी देखने को मिलेगी। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 1 से 4 फरवरी के बीच मध्यम से भारी हिमपात देखने को मिलेगा। सबसे अधिक बर्फबारी 1, 2 और 4 फरवरी को हो सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News