Weather दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान , इन 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा देश भर का मौसम?

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में भी गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में भी गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार में भी लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आइये जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं (Weather )

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहेगा। महीने के अंत तक राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

यूपी में आसमान से बरस रही आग (Weather )

यूपी में अप्रैल से पहले ही भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। मार्च में यूपी के कई जिले तप रहे हैं। आगरा, अयोध्या, प्रयागराज और झांसी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में अभी इसमें और बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग की मानें तो मार्च खत्म होते-होते प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

यूपी में  कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? (Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे बाद प्रदेश में तेज हवा चलना शुरू हो सकती है। प्रदेश में 27 मार्च से अगले 72 घंटों के लिए तेज हवा चलने की संभावना है। फिलहाल दिन में प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। बुधवार को प्रदेश के 75 जिलों के लिए किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। सभी जिले ग्रीन जोन में है।

यूपी में  यहां आसमान रहेगा साफ (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर समेत अन्य जिलों में बुधवार को आसमान साफ रहेगा और सुरज की तपिश लोगों को गर्मी का एहसास कराएगी। वहीं, 27 मार्च को यूपी के दोनों ही संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा 28 और 29 मार्च को भी मौसम का हाल यही रहेगा।

यूपी में  तेज हवा चलने का अलर्ट जारी (Weather )

शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की उम्मीद है। ऐसे ही 29 मार्च को भी प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, 30 और 31 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान तेज हवा चलने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

यूपी में  कौन सा जिला सबसे गर्म? (Weather )

अब अगर तापमान की बात करें तो मंगलवार को यूपी का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ में सबसे कम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 35.1 डिग्री सेल्सियसअधिकतम तापमान रहा। जबकि, झांसी में सबसे ज्यादा 39.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान-एमपी में तापमान 40 डिग्री पहुंचा (Weather )

राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। आज जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च तक प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। वहीं मध्यप्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का असर बढ़ गया है। मंगलवार को रतलाम में पहली बार तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं धार और शिवपुरी में पारा 39 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का सितम और बढ़ सकता है।

आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट (Weather )

मौसम विभाग ने आज देश के 5 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल में बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में सामान्य ४ डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया है।

इन राज्यों में बढ़ा तापमान (Weather )

आईएमडी के अनुसार देश के तीन राज्यों में अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री के बीच बना हुआ है। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान शामिल है। राजस्थान के पश्चिमी भाग में स्थित बाड़मेर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं गुजरात के भुज और कच्छ में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकाॅर्ड किया गया।

बिहार में धूल भरी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी (Weather)

बिहार में गर्मी का असर अब तेज होने लगा है और अगले कुछ दिनों में यह लू का रूप ले सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। साथ ही, धूल भरी गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News