Weather पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली में गर्मी ,जानिए कैसा रहेगा देशभर के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। आगे भी ये सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी देखी जा रही है।हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखने को नहीं मिल रहा है। इस बीच कई राज्यों में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। आगे भी ये सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी देखी जा रही है।हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखने को नहीं मिल रहा है। इस बीच कई राज्यों में आज भी बारिश और ओलों का अलर्ट है। चलिए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल।

बढ़ रही दिल्ली में गर्मी (Weather)

दिल्ली में आज, 22 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली में गुरुवार को तेज हवाएं चलीं। 23 मार्च से 25 मार्च तक भी यहां तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि इन दिनों तापमान में भी बढ़त देखी जाएगी। पूरे मार्च दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा।

कैसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल (Weather)

उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले तक लग रहा था जैसे भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन ऐसी स्थिति बनती कि इसी बीच गुरुवार को एकाएक मौसम बदल गया। हालांकि, मौसम के इस बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की। तेज हवाओं ने फिर से लोगों को हल्की ठंड का एहसास करवाया।

पश्चिमी यूपी में हुई बारिश ने दिन के तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज करवाई। ध्यान देने वाली बात है कि यूपी में तापमान में धीरे- धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है और गर्मी रफ्तार पकड़ने लगी है लेकिन बीच बीच में अचानक बदल रहे मौसम की वजह से तोड़ी राहत है?

रात में हल्की ठंड ((Weather))

वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो इसमें भी बदलाव दर्ज किया जा रहा है जिसकी वजह से रात में ठंड बहुत हल्की महसूस की जा रही है। हालांकि बीच बीच में बारिश और तेज हवा के कारण ठंडक बनी हुई है। मार्च महीने में पड़ रही गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है? एक संभावना ये है कि इस सीजन जून- जुलाई में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है। फिलहाल, होली पर बारिश पड़ने के आसार नहीं दिखते हैं।

यूपी में कैसा रहेगा होली के आसपास का मौसम

पश्चिम यूपी में बीते बुधवार को बारिश हुई थी जहां के बदले मौसम का बुधवार रात और गुरुवार दिन को प्रभाव दिखा। राजधानी लखनऊ में भी इसका पूरा प्रभाव पड़ा। पश्चिमी यूपी में चलने वाली चक्रवर्ती हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई। गुरुवार को 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा, जो सामान्य से महज 4.9 डिग्री ही कम था। अधिकतम तापमान बुधवार को 32 डिग्री दर्ज हुआ।

हालांकि रात के समय तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के दिन मौसम सामान्य ही रहने वाला है। खिली हुई धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी करेगी। होली के आसपास मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।

कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश का अलर्ट

इसके अलावा, स्काईमेट के मुताबिक, 22 मार्च को गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और उसके बाद कम हो जाएगी। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ कुछ भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ 1 या 2 बार मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की उम्मीद है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News