CLOSE AD

Weather Report: बारिश का उत्तराखंड में रेड अलर्ट, यूपी में बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News News Delhi:कई राज्यों में बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार , पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। कोंकण और गोवा, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। दिल्ली-एनसीआर के भी कई इलाकों में दिनभर बारिश दर्ज की जाएंगी.

किन राज्यों में है बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने इन राज्यों के लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 23 और 24 अगस्त को बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश की के चलते कई इलाकों में भूस्खलन की संभावना है? प्रशासन ने लोगों को जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ, नई दिल्ली में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

यहां होगी अगले 24 घंटे बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा होने की उम्मीद है। ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत, शेष उत्तर भारत और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की उम्मीद है।

add1
add1

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News