Weather Report इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-एनसीआर में क्या रहेगा मौसम का हाल…

Weather Report:Khabarwala 24 News New Delhi:देश के अधिकांश भागों में आज शनिवार को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी भारत और सिक्किम में अगले तीन से चार दिनों तक सुदूर इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, गंगीय पश्चिमी बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी अगले दो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report:Khabarwala 24 News New Delhi:देश के अधिकांश भागों में आज शनिवार को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी भारत और सिक्किम में अगले तीन से चार दिनों तक सुदूर इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, गंगीय पश्चिमी बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश देखने को मिलेंगी। दो दिनों के बाद, इन राज्यों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 26 अगस्त को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार , दिल्ली के तापमान में अब बढ़त दर्ज की जाएगी। दिल्ली में बारिश का दौर खत्म हो गया है। दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी झलेनी पड़ेगी।

कैसे रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। गाजियाबाद की बात की जाए तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इसी के साथ, गाजियाबाद में भी आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे.

अन्य राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसी के साथ, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

Weather report इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-एनसीआर में क्या रहेगा मौसम का हाल... Weather report इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-एनसीआर में क्या रहेगा मौसम का हाल...

Add1
Add1

Weather report इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-एनसीआर में क्या रहेगा मौसम का हाल... Weather report इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-एनसीआर में क्या रहेगा मौसम का हाल... Weather report इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-एनसीआर में क्या रहेगा मौसम का हाल... Weather report इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-एनसीआर में क्या रहेगा मौसम का हाल...

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News