Weather दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी Ac के बिना नहीं कट रही रात

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली से दिवाली पर गर्मी जाने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि पहाड़ी इलाकों पर मौसम ने अपना रुख बदलना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की-हल्की ठंड पड़नी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली से दिवाली पर गर्मी जाने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि पहाड़ी इलाकों पर मौसम ने अपना रुख बदलना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की-हल्की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में आज भी गर्म रहेगा मौसम (Weather)

दिल्ली-NCR में ठंड ने आने से पहले ही यूटर्न ले लिया है। जिसकी वजह से दिल्ली का तापमान बढ़ गया है। आलम ऐसा है कि राजधानी में अभी भी लोगों की रात एसी में कट रही है। जबकि दिन में बिना पंखे के गुजारा नहीं हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में दिवाली के बाद ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम (Weather)

अक्टूबर का महीना खत्म होने को है फिर भी दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप खिल रही है. हालांकि, रात के समय तापमान में हल्की गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिवाली के बाद ठंड की दस्तक हो सकती है। इसके बाद 15 नवंबर से अच्छी ठंड पड़ सकती है। बीते कुछ दिनों में बारिश का अनुमान भी जताया गया था, लेकिन यूपी में आसमान साफ है।

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। फिलहाल इस समय दिन के समय ठीक ठाक धूप निकल रही है। जबकि सूरज ढलने के बाद ही मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है।

कैसा रहेगा मौसम आज 3 अक्टूबर को मौसम (Weather)

यूपी में आज यानी छोटी दिवाली के दिन मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं 1 नवंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 2,3 और 4 अक्टूबर को भी पश्चिमी तथा पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।

हल्की बारिश के पहाड़ों पर आसार (Weather)

उत्तराखंड में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है और कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के दिन चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं आज भी कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी (Weather)

जम्मू-कश्मीर में मौसम करवट ले रहा है। कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक घाटी के ऊपरी इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर मिनीमर्ग जैसे कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की बर्फबारी हुई।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम (Weather)

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं निचले इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बादल छाने से तापमान में हल्की गिरावट की भी संभावना है।देहरादून में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। जबकि कहीं कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि निचले इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है।सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की भी संभावना है। मंगलवार को देहरादून में चटक धूप खिली रही और पारा सामान्य से अधिक रहा। दिन के समय गर्मी और सुबह शाम ठंडक महसूस की गई। देहरादून में शाम के समय आंशिक बादल भी मांडने लगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News