Weather गुलाबी ठंड का इन राज्यों में अहसास? दिल्ली में कब आएगी सर्दी? जानिए मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुलाबी ठंड का इंतजार बेसब्री से है। लेकिन ठंड है कि आने का नाम ही नहीं ले रही है। दिन के वक्त गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं सुबह के वक्त स्मॉग और धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, करीब […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुलाबी ठंड का इंतजार बेसब्री से है। लेकिन ठंड है कि आने का नाम ही नहीं ले रही है। दिन के वक्त गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं सुबह के वक्त स्मॉग और धुंध देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, करीब 15 नवंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दोपहर के समय गर्मी अभी और बढ़ेगी। आने वाले 4 दिन तक स्मॉग का असर रहेगा। स्मॉग भरे प्रदूषित माहौल में लोगों को गर्मी अधिक महसूस होती है।

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?(Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। सुबह और रात के समय स्मॉग रहेगी। इसके बाद 9 से 13 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है। 13 नवंबर को यह 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। स्मॉग की चादर 11 नवंबर तक तनी रहेगी। 12 और 13 नवंबर को कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में न्यूनतम विजिबिलिटी 800 मीटर और पालम में 1000 मीटर तक रही।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम(Weather)

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है.अलग-अलग जिलों में रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक यूपी के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा जा सकेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत यूपी के कई जिलों में कोहरे के साथ हुई। नोएडा में सुबह कोहरे की हल्की चादर सी दिखाई दी।

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?(Weather)

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-सुबह धुंध और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्का कोहरा भी छाया रहेगा। नवंबर की शुरुआत से ही पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राजधानी लखनऊ में सुबह धुंध छाई दिखाई दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज मौसम साफ होने के आसार हैं। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, बलिया, बहराइच, बरेली, पीलीभीत और मेरठ में भी हल्की धुंध नजर आई। वहीं ज्यादातर शहरों में मौसम साफ रहने की पूरी संभावना है। लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यहां रहेगा कोहरा(Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को सुबह के समय पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्र में और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार है. इसी तरह 9,10 और 11 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह के समय पश्चिमी यूपी, तराई क्षेत्र और पूर्वी यूपी में छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।

12 नवंबर के बाद मौसम में आएगा बदलाव (Weather)

इसी तरह 9 और 10 नवंबर को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में सुबह के समय धुंध व छिछला कोहरा छाने के संभावना है इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की चेतावनी नहीं जारी की गई है। मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश में कहीं भी बारिश व बादल गरजने की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 11 और 12 नवंबर को भी सुबह के समय कोहरा छाने का अलर्ट है। आईएमडी का अनुमान है कि 12 नवंबर के बाद यूपी के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

यहां हो गई गुलाबी ठंड का आगाज (Weather)

दिल्ली को छोड़कर उत्तर भारत के अन्य राज्यों में धीरे-धीरे ठंड आ रही है, कुछ राज्यों में तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड और बढ़ेगी। दिल्ली में अभी ठंड नहीं आई है। ढ्ढरूष्ठ ने आज अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश की इन राज्यों में संभावना(Weather)

केरल, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में आज से अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता में कोई बड़ा सुधार नहीं होने की उम्मीद है और यह बहुत खराब श्रेणी में ही रहेगी। हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News