Weather तेज हवाओं का दिल्ली में अलर्ट, इन राज्यों में बारिश; जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से ठंड की वापसी और गर्मियों की आहट शुरू हो गई है। मैदानी इलाकों में दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अब उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी। हालांकि, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से ठंड की वापसी और गर्मियों की आहट शुरू हो गई है। मैदानी इलाकों में दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अब उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी।

हालांकि, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज यानी 15 मार्च से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

कैसा रहेगा इन राज्यों में बारिश (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, आज और कल गंगीय पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। झारखंड और ओडिशा में 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक बारिश हो सकती है।

पू्र्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17 और 18 मार्च को ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। आज और कल सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 20 मार्च तक हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज दिन के वक्त तेज हवाओं का अलर्ट है। आनेवाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है।

कैसा रहा पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई है। वहीं, उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश और छिटपुट बर्फबारी हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम और उत्तरी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News