Weather कहीं भारी बर्फबारी, कहीं चल रही लू; जानिए कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली समेत देशभर में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में वीकेंड पर अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से ३ डिग्री ज्यादा) और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि शुक्रवार को अधिकतम पारा 37.8 डिग्री था। दिल्ली में अगले 72 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली समेत देशभर में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में वीकेंड पर अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से ३ डिग्री ज्यादा) और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि शुक्रवार को अधिकतम पारा 37.8 डिग्री था। दिल्ली में अगले 72 घंटों तक अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

कैसा रहेगा देश का मौसम (Weather)

स्काईमेट वेदर के मुताबिक देश भर के मौसम अपडेट की बात करें तो रविवार को पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़, विदर्भ और केरल में बारिश और तूफान का पूर्वानुमान है। नॉर्थ-ईस्ट की बात करें तो वहां हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। खासकर सिक्किम और अरुणाचल के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की उम्मीद है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति हो सकती है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है। मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति हो सकती है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

मौसम विभाग की माने तो 31 मार्च को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रविवार को प्रदेश के दोनों हिस्सों में दिन के समय में कहीं-कहीं पर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती है। इसी तरह 1 अप्रैल को प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने के आसार है लेकिन इस दिन भी दिन के समय में कहीं-कहीं पर तेज हवा चल सकती है

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम ये बदलाव मध्य भारत में अवस्थित प्रति चक्रवात के कारण अरब सागर से आने वाली नमी के कारण देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आज (31 मार्च) अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

वहीं, 01 और 02 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी, इस बार अप्रैल और मई में पिछले साल की अपेक्षा अधिक गर्मी देखने को मिलेगी। अभी मार्च में ही मौसम ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक देखने को मिला है, आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होना तय है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News