Aaj ka Rashifal मेष, मिथुन और कर्क वालों को सुख समृद्धि मिलेगी, सिंह एवं धनु को मिलेगी मानसिक शांति, जानिए भविष्यफल

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj ka Rashifalआज 15 जुलाई 2026 को चंद्रदेव कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में आ गए हैं और देवगुरु भी कर्क में पुष्य पद 2 में हैं। इस साल का सबसे शुभ दिन। कर्क संक्रांति की तैयारी भी है, कल सूर्यदेव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कुछ लोग आज आध्यात्मिक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj ka Rashifalआज 15 जुलाई 2026 को चंद्रदेव कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में आ गए हैं और देवगुरु भी कर्क में पुष्य पद 2 में हैं। इस साल का सबसे शुभ दिन। कर्क संक्रांति की तैयारी भी है, कल सूर्यदेव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कुछ लोग आज आध्यात्मिक ऊर्जा से प्रेरित हो धर्म-कर्म के काम करेंगे, वहीं किसी को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज का भविष्यफल।

मेष राशि: संपत्ति या वाहन से जुड़ा कोई शुभ काम आज करना बेहद अनुकूल है (Aaj ka Rashifal)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के लिहाज से इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। घर में आज एक ऐसी दिव्यता और पोषण देने वाली गर्माहट है, जो बहुत कम आती है। मां के साथ आज कुछ बेहद खास वक्त बिताएं, यह पल यादगार बन सकता है। जमीन, संपत्ति या वाहन से जुड़ा कोई शुभ काम आज करना बेहद अनुकूल है। घर में कुछ नया और अच्छा करने का आज सबसे शुभ मौका है। पैसों में बातचीत के जरिए उन्नति के अच्छे आसार हैं। करियर में भी एक ताजी और सकारात्मक हलचल होगी। जीवनसाथी के साथ घर में ही कुछ खास पल बिताएं। घर से जुड़े शुभ काम आज करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला | शुभ अंक: 4उपाय: अपने पास एक तांबे का सिक्का रखें या तांबे का छल्ला धारण करें।

वृष राशि: आज का संवाद आगे बहुत काम आएगा (Aaj ka Rashifal)

भाई-बहन के साथ आज एक ऐसी बातचीत हो सकती है, जो आपके विचारों को उत्तेजित कर सकती है। आज का संवाद आगे बहुत काम आएगा। आज यात्रा का शुभ योग बन रहा है। लेखन या संवाद का कोई पुराना काम आज शुभ नतीजे के साथ आगे बढ़ाएं। मंगलदेव व्यक्तित्व में एक कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेटिव एनर्जी दे रहे हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी से भी बातचीत करने और यात्रा करने का आज दिन है।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 3 उपाय: महिलाओं का सम्मान करें और घर में साफ-सफाई रखें।

मिथुन राशि: आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का सपोर्ट मिलेगा (Aaj ka Rashifal)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धन और परिवार के मामले में इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। पैसों में आज एक ऐसी एनर्जी है जो साल में बहुत कम बार ही आती है। सोना, चांदी या कोई शुभ खरीदारी करने का आज सबसे अच्छा मौका है। परिवार के साथ आज कुछ बेहद खास करें। आंखों का विशेष ध्यान रखें। आवाज आज बेहद असरदार रहेगी, जो कहेंगे वो सुना जाएगा। खान-पान में कुछ अच्छा करें और पौष्टिक भोजन का प्राथमिकता दें। लग्नेश की एनर्जी भीतर से एक नई ताजगी दे रही है। करियर में आपको मान-सम्मान मिलेगा।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2उपाय: महिलाओं का सम्मान करें और घर में साफ-सफाई रखें।

कर्क राशि: दिन शुभ है, आत्मविश्वास बढेगा (Aaj ka Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन इस पूरे वर्ष का सबसे शुभ और यादगार दिन है। व्यक्तित्व में आज एक ऐसी दिव्यता और आकर्षण रहेगा, जो रोज नहीं आता। आज कोई भी शुभ काम करें जैसे नई शुरुआत, खरीदारी, धार्मिक काम या कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं। आत्मविश्वास आज चरम पर है। मन में भले ही थोड़ी बेचैनी हो, लेकिन भीतर से एक गहरी और दिव्य शांति महसूस होगी। सिर में भारीपन हो सकता है, थोड़ा आराम करें। लाभ में एक जोशीली एनर्जी है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बेहद खास बनाएं।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1उपाय: महिलाओं का सम्मान करें और घर में साफ-सफाई रखें।

सिंह राशि :अचानक से लाभ के मौके बन सकते हैं (Aaj ka Rashifal)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन एकांत और आध्यात्मिकता के लिहाज से इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। एकांत में आज एक ऐसी गहरी और हीलिंग की एनर्जी है, जो साल में एक बार आती है। ध्यान, प्रार्थना या किसी धार्मिक काम के लिए आज का दिन बेहतरीन है। नींद आज बेहद गहरी आएगी, जो आपको मानसिक रूप से तरोताजा कर देगी, जल्दी सोएं। करियर में योगकारक मंगलदेव की एनर्जी एक मजबूत और शुभ कदम आगे बढ़ाने में मदद करेगी। अचानक से लाभ के मौके बन सकते हैं। शुक्रदेव व्यक्तित्व पर एक आकर्षण दे रहे हैं। पैरों के तलवों का ध्यान रखें।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 12उपाय: रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि: कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है (Aaj ka Rashifal)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ के मामले में इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। कोई पुरानी इच्छा, जो लंबे समय से मन में थी, वो आज पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। पुराने मित्र या बड़े भाई-बहन से आज एक ऐसी शुभ बातचीत हो सकती है, जो आगे बहुत काम आए। आज सोना, चांदी या शुभ खरीदारी के लिए भी अनुकूल दिन है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में स्थिरता आएगी। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आज हर काम आसानी से बनते चले जाएंगे। करियर के क्षेत्र में पुराने काम पर ध्यान दें।

शुभ रंग: बेज | शुभ अंक: 11उपाय: पक्षियों को हरा मूंग या दाना नियमित रूप से डालें।

तुला राशि: करियर में कुछ बड़ा कर सकते हैं (Aaj ka Rashifal)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से इस पूरे साल का सबसे खास और शुभ दिन है। काम में आज एक ऐसी पोषण देने वाली एनर्जी है, जो बहुत कम आती है। बॉस या किसी वरिष्ठ से आज अपनी बात रखें, माहौल बेहद अनुकूल है। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के लिए कदम उठाएं। पिता या किसी बड़े का मार्गदर्शन आज बेहद फलदायी होगा। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में एक गरिमामय और प्रैक्टिकल एनर्जी दे रहे हैं। आज आपका आकर्षक व्यक्तिव्य लोगों को अपनी ओर खींचेगा। जीवनसाथी के साथ घर में बिताया गया समय यादगार बन सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 10उपाय: पक्षियों को हरा मूंग या दाना नियमित रूप से डालें।

वृश्चिक राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा (Aaj ka Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और धर्म के मामले में इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। भाग्य में आज एक ऐसी पोषण देने वाली एनर्जी है, जो आपको लंबे समय के लिए आगे बढ़ाने वाले रास्ते पर ले जा सकती है। किसी देवगुरु या बड़े का आशीर्वाद आज जरूर लें, यह लंबे समय तक काम आएगा। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं या तीर्थ की यात्रा पर जाने का प्लान आज बनाना बेहद शुभ है। लंबी यात्रा के लिए भी यह अनुकूल दिन है। लग्नेश मंगलदेव जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। छुपे मामलों में भी एक शुभ हलचल है। सेहत का ध्यान रखें।​

शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9उपाय: मंगलवार के दिन रक्तदान करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

धनु राशि : पुराना दस्तावेजी काम आज निपटाएं (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और गुप्त विषयों के लिहाज से इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। बीमा, आयकर या कोई पुराना दस्तावेज जो लंबे समय से अटका हो, उसे आज निपटाएं, नतीजा शुभ रहेगा। कोई पुराना और गुप्त मामला आज एक नई रोशनी के साथ स्पष्टता दे सकता है। आज कुछ बदलाव करने का समय है, जो आपको आध्यात्मिक रास्ते पर ले जाएगा। धर्म-कर्म के मामलों में जुड़ाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आज आपको गहराई महसूस होगी। उसकी बातें आपके भाग्य को खोल सकती हैं। सेहत में स्थिरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 8उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

मकर राशि: किस्मत का पूरा साथ मिलेगा (Aaj ka Rashifal)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। जीवनसाथी के साथ आज कुछ बेहद खास करें, कहीं बाहर जाएं या घर में कुछ यादगार पल बनाएं, यह दिन लंबे समय तक याद रखा जाएगा। व्यापारिक साझेदार के साथ भी आज बड़ा और शुभ फैसला लेने का इस साल का सबसे अच्छा मौका है। घर में शांति महसूस होगी। समाज में उठने बैठने का मौका मिलेगा। पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें। भाग्य में देवगुरु की शुभ दृष्टि होने से किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लग्नेश शनिदेव बातचीत में एक स्थिरता बनाए रखने में मदद करेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 7उपाय: पक्षियों और काले कुत्ते को नियमित रूप से रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि: प्रैक्टिकल सोच के साथ आगे बढ़ें

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और नौकरी के मामले में इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। सेहत के मामले में आज कोई परेशानी नहीं होगी। यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही है, तो उसका इलाज शुरू करने से लाभ मिलेगा। नई दिनचर्या या व्यायाम शुरू करना हो तो आज से बेहतर दिन इस साल नहीं आएगा। नौकरी में भी आज एक शुभ मौका मिल सकता है। योगकारक शुक्रदेव जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रैक्टिकल सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं। पिंडलियों का ध्यान रखें। करियर में देवगुरु की दृष्टि शुभ है। आज आपकी बातें और व्यक्तित्व को देखकर लोग तारीफ करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी | शुभ अंक: 6उपाय: पक्षियों और काले कुत्ते को नियमित रूप से रोटी खिलाएं।

मीन राशि: कोई शुभ खरीदारी या निवेश कर सकते हैं

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम, रचनात्मकता और संतान के मामले में उत्तम है। प्रेम में आज जो भी कहना हो दिल से और खुलकर कहें, यह पल यादगार बन सकता है। रचनात्मक काम में आज एक ऐसी दिव्य प्रेरणा आएगी, जो रोज नहीं आती, उसे जाने न दें। बच्चों के साथ आज कुछ बेहद यादगार पल बनाएं। कोई शुभ खरीदारी या निवेश करना हो, तो आज का दिन इस साल का सबसे शुभ मौका है। करियर में एक ताजी और सकारात्मक हलचल होगी। पैरों का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई नया विषय पढ़ने के लिए या सीखने के लिए आज का दिन शुभ है। ​

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 5उपाय: अपने दादा-दादी या वृद्ध लोगों की सेवा करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News