Hapur News दोयमी रेलवे फाटक के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दोयमी रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित एक पेड़ पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ पाया गया। सुबह-सुबह शव मिलने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दोयमी रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित एक पेड़ पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ पाया गया। सुबह-सुबह शव मिलने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur News)

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हापुड़ देहात पारस मलिक अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और आसपास के लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मृतक की पहचान विद्या नगर निवासी पंकज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पंकज मूल रूप से जनपद सीतापुर के थाना लहरपुर क्षेत्र के ग्राम कुटी सिकोली का रहने वाला था और यहाँ हापुड़ में गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)

पंकज की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और मोहल्ले के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए।आसपास के लोग पीड़ित परिजन को सांत्वना दे रहे थे।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

थाना प्रभारी पारस मलिक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखकर मामला गृहकलेश के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News