Viral Video मेरा प्यार ठुकराकर तो मेरा इंतकाम देखेगी..,स्कूली शिक्षिका की शादी में युवक ने दूल्हे से लिया बदला

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video दूल्हा-दुल्हन के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी दुल्हन के दोस्त अजीबोगरीब हरकत करने लगते हैं तो कभी दुल्हन की सहेलियों का आग लगाने वाला डांस चर्चा का विषय बन जाता है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जहां दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी वाले […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video दूल्हा-दुल्हन के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी दुल्हन के दोस्त अजीबोगरीब हरकत करने लगते हैं तो कभी दुल्हन की सहेलियों का आग लगाने वाला डांस चर्चा का विषय बन जाता है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जहां दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी वाले दिन स्टेज पर बैठे थे और तुरंत कुछ ऐसा हो जाता है जिसका किसी को अंदाजा नहीं था।

दुल्हन को गिफ्ट देता है और फिर… (Viral Video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक स्टेज पर जाकर पहले फोटो खिंचवाता है और फिर दुल्हन को गिफ्ट देता है। गिफ्ट देने के बाद वह दूल्हे पर हमला कर देता है। गनीमत तो यह रही कि दूल्हे के सिर पर पगड़ी बंधी होने की वजह से उसे गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि, चाकू से हमला होने की वजह से उसके सिर पर मामूली चोटें जरूर आईं।

Viral video
Viral video

शादी समारोह के बीच मचा कोहराम (Viral Video)

आपको बता दें कि यह वीडियो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव की है जहां शादी समारोह के बीच कोहराम मच गया। जश्न के बीच एक युवक ने दुल्हन से बदला लेने की नीयत से काफी बड़ा कदम उठा लिया। दुल्हन एक सरकारी स्कूल में टीचर है और आरोपी भी दो साल पहले उसके साथ स्कूल में काम कर चुका है। जब स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन सबका आशीर्वाद लेने के लिए बैठे हुए थे तब युवक ने पहले दुल्हन को गिफ्ट दिया और बाद में चाकू से हमला कर दिया। यह घटना रात के करीब 9 बजे हुई और जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक युवक वहां से भाग चुका था।

दर्ज करवाई एफआईआर (Viral Video)

दुल्हन के भाई ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई कि उसकी बहन की शादी का फंक्शन चल रहा था। आशीर्वाद समारोह के दौरान उसकी बहन और जीजा स्टेज पर बैठे थे उस समय यह घटना हुई। पता चला कि उसकी बहन और आरोपी लगभग 2 साल पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडपिया में एक साथ काम करते थे। दोनों के बीच झगड़ों की वजह से आरोपी युवक परेशान था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News