Weather Report: बारिश से दिल्ली में बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज भी ओलावृष्टि ! जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: देश के विभिन्न राज्यों में सोमवार को अचानक मौसम में बदलाव देखा गया है। उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी और बारिश देखने को मिलीं। इसी के साथ तापमान में भी कमी दर्ज की गई। उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में भी तेज […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: देश के विभिन्न राज्यों में सोमवार को अचानक मौसम में बदलाव देखा गया है। उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी और बारिश देखने को मिलीं। इसी के साथ तापमान में भी कमी दर्ज की गई। उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 17 अक्टूबर तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

कैसा रहेगा नई दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी नई दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दिन से ठंडी हवाएं चलने लगीं और रात में कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई। इसके बाद से दिल्ली में ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 17 अक्टूबर को भी बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

क्या है उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। गाजियाबाद में मौसम की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापामन 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में आंशिकतौर पर बादल रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।

अन्य राज्यों के कैसा है मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि संभव है।

Weather report: बारिश से दिल्ली में बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज भी ओलावृष्टि! जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से दिल्ली में बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज भी ओलावृष्टि! जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से दिल्ली में बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज भी ओलावृष्टि! जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से दिल्ली में बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज भी ओलावृष्टि! जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से दिल्ली में बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज भी ओलावृष्टि! जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से दिल्ली में बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज भी ओलावृष्टि! जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से दिल्ली में बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज भी ओलावृष्टि! जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से दिल्ली में बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज भी ओलावृष्टि! जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से दिल्ली में बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज भी ओलावृष्टि! जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News