UP News जालौन में थाना प्रभारी ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Jalaun: UP News जालौन जनपद के कुठौंद थाना परिसर में शुक्रवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने अपनी सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Jalaun: UP News जालौन जनपद के कुठौंद थाना परिसर में शुक्रवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने अपनी सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उनके आवास की ओर भागे, जहां निरीक्षक अरुण कुमार राय खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर गिर पड़े थे। पास में ही उनकी सर्विस पिस्टल पड़ी हुई थी।

चिकित्सकों ने किया मृत घोषित (UP News )

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने निरीक्षक को मृत घोषित कर दिया। अरुण कुमार राय मूल रूप से संत कबीर नगर जिले के रहने वाले थे।

पुलिस ने शुरू की जांच (UP News )

एसपी डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। बताया गया कि शाम करीब आठ बजे थाना प्रभारी कुठौंद कस्बे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए थे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर थाने लौटे थे। थाने पहुंचने के बाद उन्होंने अपने सहयोगियों से कुछ देर बातचीत की और फिर आवास में चले गए। इसके करीब दो घंटे बाद गोली चलने की आवाज आई।

परिजन को दी सूचना (UP News )

गौरतलब है कि अरुण कुमार राय को 18 अगस्त को उरई कोतवाली से स्थानांतरित कर कुठौंद थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वह करीब आठ महीने तक कोंच कोतवाली में तैनात रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे, यह जांच का विषय है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

spot_img

Related News

Breaking News