UP News पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ शातिर बदमाश… चालक की हत्या कर लूटा था 4 करोड़ का कॉपर, बुलेटप्रूफ जैकेट से बची थाना प्रभारी की जान

Khabarwala 24 News Kaushambi: UP News यूपी के जनपद कौशांबी में पुलिस ने शनिवार देर रात एनकाउंटर में एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी संतोष उर्फ राजू पर 4 करोड़ के कापर वायर से लदे ट्रेलर की लूट और उसके ड्राइवर की हत्या का आरोप था। वारदात के बाद आरोपी पुलिस से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Kaushambi: UP News यूपी के जनपद कौशांबी में पुलिस ने शनिवार देर रात एनकाउंटर में एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी संतोष उर्फ राजू पर 4 करोड़ के कापर वायर से लदे ट्रेलर की लूट और उसके ड्राइवर की हत्या का आरोप था। वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए कई जिलों में छिपता फिर रहा था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र की है। यहां शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें कुख्यात बदमाश संतोष उर्फ राजू मारा गया। यह वही आरोपी है, जिसने 4 करोड़ रुपये के कापर वायर से भरे ट्रेलर को लूटने के बाद चालक साबरमल मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक ट्रक ड्राइवर राजस्थान के अजमेर के जगपुरा गांव का रहने वाला था।

चालक की गोली मारकर की थी हत्या

एसपी राजेश कुमार के मुताबिक, साबरमल मीणा गुजरात से कापर वायर लोड कर प्रयागराज के सूबेदारगंज जा रहा था, तभी ककोढा हाईवे पर संतोष ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ओवरटेक कर ट्रेलर रोका। ड्राइवर को गन पॉइंट पर लिया और वायर किसी और को बेचने का लालच दिया। ड्राइवर ने मना किया तो उसे गोली मार दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। लूट के बाद आरोपी ट्रेलर को प्रतापगढ़ सीमा में खड़ा कर फरार हो गए। शनिवार रात संतोष कुछ लोगों को कापर वायर बेचने की डील कर रहा था, तभी पुलिस ने दबिश दी और उसे पकड़ लिया।

मुठभेड़ में हुआ ढेर

पुलिस जब आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई तो उसने झाड़ियों में छिपाई हुई पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें एसएचओ चंद्रभूषण मौर्य और एक दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संतोष मौके पर ही ढेर हो गया। एसपी राजेश कुमार ने कहा कि एनकाउंटर में मारा गया बदमाश संतोष उर्फ राजू जौनपुर के खेता सराय थाना क्षेत्र के पोरई कला गांव का रहने वाला था। इसके खिलाफ 6 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज है। कुछ मुकदमे मुंबई में भी दर्ज हैं। घटना में शामिल इसके दो साथी अभी भी फरार है। यह गैंग हाईवे पर रेकी कर कीमती धातु से लोड वाहनों में लूटपाट करता था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News