UP News यूपी में हत्या-डकैती के आरोपी एक लाख का इनामी बदमाश का मुठभेड़ में किया ढेर

Khabarwala 24 News Muzaffarnagar: UP News उत्तर प्रदेश: रविवार शाम मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश नईम कुरैशी उर्फ बिल्लौरी को एनकाउंटर में मार गिराया। नईम पर हत्या, डकैती, लूट और रंगदारी जैसे 36 आपराधिक मुकदमे दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज थे। पुलिस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Muzaffarnagar: UP News उत्तर प्रदेश: रविवार शाम मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश नईम कुरैशी उर्फ बिल्लौरी को एनकाउंटर में मार गिराया। नईम पर हत्या, डकैती, लूट और रंगदारी जैसे 36 आपराधिक मुकदमे दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज थे। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, तमंचा और दो बाइक बरामद की हैं।

कैसे हुआ एनकाउंटर? (UP News)

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार बदमाश कुतुबपुर गंगनहर पटरी से भूम्मा नहर पटरी की ओर जा रहे हैं। मीरापुर थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल कालूराम घायल हो गए, और थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में नईम को गोली लगी, और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। उसका साथी मौके से फरार हो गया।

नईम का आपराधिक इतिहास (UP News)

मुजफ्फरनगर के दक्षिणी खालापार निवासी नईम का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा था। दिल्ली, मेरठ, नोएडा और पश्चिमी यूपी के कई थानों में उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों में 36 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।

पुलिस की कार्रवाई और जांच (UP News)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) देहात ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली और ऑपरेशन की सफलता के लिए पुलिस टीम की सराहना की। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News