Rajasthan News दहेज लेने से पहले किया इनकार, दूल्हे ने फिर रख दी ऐसी शर्त; गदगद हो गए दुल्हन के परिवार वाले

Khabarwala 24 News New Delhi: Rajasthan News दहेज के लिए लड़कियों को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है। कुछ लड़कियों को तो इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने या तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई या फिर अपनी जान तक दे दी। इसी बीच राजस्थान से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां एक […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Rajasthan News दहेज के लिए लड़कियों को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है। कुछ लड़कियों को तो इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने या तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई या फिर अपनी जान तक दे दी। इसी बीच राजस्थान से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां एक लड़के ने शादी करने के लिए दहेज लेने से इनकार कर दिया लेकिन इसके बाद जो शर्त रखी, उससे लड़की के परिवार वाले खुश जरूर हो गए होंगे।

दूल्हे की जमकर हो रही तारीफ (Rajasthan News)

राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले जय नारायण जाखड़ ने अपनी शादी में दहेज ना लेने का फैसला किया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि दुल्हन की जब नौकरी लग जाएगी तो वह अपनी शुरूआती सैलरी भी अपने माता-पिता को देगी। इस शर्त पर दोनों की शादी हुई है। अब जो भी इस शर्त को सुन रहा है, वह हैरान है और दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहा है।

दुल्हा है जेई, पढ़ाई कर रही दुल्हन (Rajasthan News)

बताया गया कि जय नारायण जाखड़ लोक कल्याण विभाग में जूनियर इंजीनियर (जेई) हैं जबकि दुल्हन अनीता वर्मा स्नातकोत्तर हैं और नौकरी की तैयारी कर रही हैं। जय नारायण का कहना है कि लड़की के माता-पिता ने उसे बहुत अच्छे से पाला है और पढ़ाई में मदद की है। शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है, ऐसे में यही सबसे बड़ा दहेज है।

जय नारायण ने अनीता से एक रुपया और एक नारियल लेकर शादी की है। दुल्हन का कहना है कि लड़के की तरफ से शादी का प्रस्ताव आया था। दूल्हे का कहना है कि उसके पिता, दादा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। हम इस कुप्रथा को खत्म करना चाहते हैं, इसीलिए मैंने अपने परिवार के सहयोग से ये फैसला लिया।

शादी की खूब हो रही चर्चा (Rajasthan News)

दूल्हे के परिवार की तरफ से दुल्हन से कहा गया है कि नौकरी लगने के बाद वह अपनी नौकरी से मिलने वाले पैसे को एक साल तक अपने माता-पिता को देना होगा। ऐसा इसलिए ताकि, जिस बच्ची को उन्होंने मेहनत से पढ़ाया है, उसका फल उन्हें भी मिल सके। अब इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News