Lucknow यूपी के युवाओं को योगी सरकार देगी स्मार्ट फोन, टैबलेट

Khabarwala 24 Lucknow : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अगले महीने से 25 लाख युवाओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन बांटने जा रही है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने चार कंपनियों को आपूर्ति किए जाने वाले स्मार्टफोन की संख्या तय कर दी गई है और इसके लिए 371.90 करोड़ रुपये से […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 Lucknow : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अगले महीने से 25 लाख युवाओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन बांटने जा रही है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने चार कंपनियों को आपूर्ति किए जाने वाले स्मार्टफोन की संख्या तय कर दी गई है और इसके लिए 371.90 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि भी जारी कर दी है। इसको लेकर औद्योगिक विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। पहले चरण में 25 लाख स्मार्टफोन का 15 प्रतिशत वितरण होना है। इस हिसाब से 3 लाख 75 हजार स्मार्टफोन का वितरण होगा।

सरकार ने कंपनी से 9972 रुपये प्रति दर से स्मार्टफोन खरीदे हैं। यह स्मार्टफोन सैमसंग व लावा कंपनियों के हैं। इसके लिए विजन डिस्ट्रब्यूशन 784341, सेलकॉन इम्पेक्स 686275, एनएफ इंफ्राटेक 588235 व इंस्टेंट प्रिक्योरमेंट 441176 कंपनियों को स्मार्टफोन बांटने हैं। आदेश में कहा गया है कि आपूर्ति, टेस्टिंग, वारंटी व अन्य शर्तों का पालन आपूर्तिकर्ता फर्मों को करना है।

लोकसभा चुनाव से पहले होगा वितरण

आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार युवाओं को 15 लाख टैबलेट भी बांटेंगी। यह टैबलेट स्मार्ट फोन के अलावा दिए जाएंगे। सरकार युवाओं को 25 लाख स्मार्ट फोन सितंबर के दूसरे सप्ताह से बांटना शुरू कर देगी। स्मार्ट फोन के साथ ही 15 लाख युवाओं को टैबलेट भी बांटा जाना है। मोबाइल फोन वितरण को लेकर पिछले महीने कैबिनेट की बैठक में फैसला हुआ था। सरकार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले स्मार्टफोन बांटने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसे एक बड़े अभियान के तौर पर लिया जाएगा। अलग-अलग जनपदों में विशेष आयोजन कर छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा। उसमें स्थानीय विधायक, मंत्री व डीएम की देखरेख में इनका वितरण होगा। कुछ ऐसा ही अभियान विधानसभा चुनाव से पूर्व 2022 में 17 लाख स्मार्ट फोन व टैबलेट बांटने के लिए जिलों-जिलों में चलाया गया था।

बेहतर होगी टैबलेट और फोन की क्षमता

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 17 लाख स्मार्टफोन व टैबलेट निशुल्क बांट चुकी है। यह योजना पांच साल तक चलनी है। स्मार्टफोन की बैटरी की क्षमता इस बार 4000 एमएएच के बजाए 5000 एमएएच होगी जबकि टैबलेट की क्षमता दो जीबी के बजाए तीन जीबी की रैम वाली होगी। योगी सरकार का लक्ष्य पांच साल में दो करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करने की है।

Lucknow यूपी के युवाओं को योगी सरकार देगी स्मार्ट फोन, टैबलेट Lucknow यूपी के युवाओं को योगी सरकार देगी स्मार्ट फोन, टैबलेट Lucknow यूपी के युवाओं को योगी सरकार देगी स्मार्ट फोन, टैबलेट Lucknow यूपी के युवाओं को योगी सरकार देगी स्मार्ट फोन, टैबलेट Lucknow यूपी के युवाओं को योगी सरकार देगी स्मार्ट फोन, टैबलेट Lucknow यूपी के युवाओं को योगी सरकार देगी स्मार्ट फोन, टैबलेट Lucknow यूपी के युवाओं को योगी सरकार देगी स्मार्ट फोन, टैबलेट

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News