looteri dulhan बागपत में लूटेरी दुल्हन का कारनामा: सुहागरात के बाद लाखों की नकदी और आभूषण लेकर फरार

Khabarwala 24 News Baghpat: looteri dulhan उत्तर प्रदेश: यूपी के बागपत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज दो दिन बाद दूल्हे और उसके परिवार को ठग लिया। खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना में दुल्हन 2 लाख रुपये की नकदी और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Baghpat: looteri dulhan उत्तर प्रदेश: यूपी के बागपत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज दो दिन बाद दूल्हे और उसके परिवार को ठग लिया। खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना में दुल्हन 2 लाख रुपये की नकदी और डेढ़ लाख रुपये से अधिक के आभूषण लेकर फरार हो गई। बिचौलिया भी गायब है, और पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला (looteri dulhan)

खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक अविवाहित था और उसकी शादी के लिए परिजन लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। असफल कोशिशों के बाद, युवक ने एक परिचित के जरिए दिल्ली के एक व्यक्ति से संपर्क किया, जो शादियां कराने का दावा करता था। इस व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की, जिसे युवक ने तुरंत अदा कर दिया। तीन दिन पहले दिल्ली के एक मंदिर में युवक की शादी एक युवती से कराई गई। शादी के बाद युवक दुल्हन को अपने घर ले आया, जहां रीति-रिवाज के साथ उसका गृह प्रवेश हुआ।

सुहागरात के बाद ठगी (looteri dulhan)

शादी की खुशियां मनाते हुए परिवार बेखबर था, तभी सुहागरात की रात दुल्हन ने घर में रखी 2 लाख रुपये की नकदी और डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण चुराकर फरार हो गई। सुबह जब परिजनों को घटना का पता चला, तो हड़कंप मच गया। युवक ने बिचौलिए से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था। दिल्ली में बिचौलिए के ठिकाने पर पहुंचने पर पता चला कि वह किराए के मकान में रहता था और अब फरार है।

पुलिस में शिकायत, जांच शुरू (looteri dulhan)

पीड़ित युवक ने खेकड़ा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लूटेरी दुल्हन और बिचौलिए की तलाश में जुट गई है।

परिवार में मायूसी, पुलिस पर उम्मीद (looteri dulhan)

इस घटना ने पीड़ित परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार ने न केवल लाखों रुपये की रकम गंवाई, बल्कि घर की नकदी और आभूषण भी खो दिए। अब उनकी उम्मीद पुलिस की जांच पर टिकी है, ताकि दोषियों को पकड़कर न्याय मिल सके।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News