IPS Transfer In UP उत्तर प्रदेश के पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल, 32 IPS अधिकारी इधर से उधर; देखिए सूची

Khabarwala 24 News Lucknow: IPS Transfer In UP उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनको मिली यह जिम्मेदारी (IPS Transfer In UP) हेमंत कुटियाल को पुलिस उप महानिरीक्षक सेनानायक, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow: IPS Transfer In UP उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

इनको मिली यह जिम्मेदारी (IPS Transfer In UP)

हेमंत कुटियाल को पुलिस उप महानिरीक्षक सेनानायक, विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा, लखनऊ के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसएफ, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। वहीं शालिनी को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग, मुरादाबाद बनाया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर में तैनात स्वप्निल ममगाई को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग, मेरठ बनाया गया है। वहीं डी. प्रदीप कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक, 48 वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक/अतिरिक्त सचिव, उप्र पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अफसरों को यहां किया तैनात (IPS Transfer In UP)

अरुण कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ सेनानायक, 10 वीं याहिनी पीएसी बाराबंकी से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग, अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सूर्यकांत त्रिपाठी को पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर सर्दिस मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। विकास कुमार वैद्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक, 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक, सेनानायक, 25 वीं वाहिनी पीएसी रायबेरली से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

यह मिली नई जिम्मेदारी (IPS Transfer In UP)

सुनीता सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक, 37 वीं वाहिनी पीएसी कानपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। वहीं कमला प्रसाद यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उप्र, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रनिसं, उप्र, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। तेज स्वरूप सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, कार्मिक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ भेजा गया है। हृदेश कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से पुलिस उपमहानिरीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

इन अफसरों को भी यह नई जिम्मेदारी (IPS Transfer In UP)

प्रतीक्षारत पुलिस महानिरीक्षक डॉ प्रीतिन्दर सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, मध्य जोन, लखनऊ बनाया गया है। अपर्णा कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, मध्य जोन, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, उप्र, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अशोक कुमार को पुलिस उपायुक्त/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर बनाया गया है। एल.वी. एंटनी देव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी, उप्र, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रन्थ, उप्र, लखनऊ बनाया गया है। प्रतीक्षारत पुलिस उपमहानिरीक्षक अतुल शर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग, कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेंद्र कुमार राय को पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, उप्र, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ बनाया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News