HPDA की मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न

HPDA Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA)की बोर्ड बैठक आयुक्त सेल्वा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बजट पारित किया गया। इसके अलावा मानचित्र की स्वीकृति का शुल्क बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। प्राधिकरण की कुछ योजनाओं के भूमि दर में भी बढ़ोत्तरी किए जाने को स्वीकृति दी गई। आयुक्त […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

HPDA Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA)की बोर्ड बैठक आयुक्त सेल्वा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बजट पारित किया गया। इसके अलावा मानचित्र की स्वीकृति का शुल्क बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। प्राधिकरण की कुछ योजनाओं के भूमि दर में भी बढ़ोत्तरी किए जाने को स्वीकृति दी गई।

आयुक्त सेल्वा कुमारी व जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई बोर्ड की बैठक में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण के अधिकृत क्षेत्र के मानचित्रों की स्वीकृति के लिए शुल्क बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भी अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे भी प्राधिकरण की आय बढ़ाने के मद्देनजर मंजूर कर लिया गया। वही प्राधिकरण की कुछ योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद इन चुनिंदा योजनाओं की भूमि दर में भी बढ़ोत्तरी किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखें

आयुक्त ने एचपीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अवैध निर्माण और कालोनियों के खिलाफ अभियान जारी रखे ताकि आम लोग इन अवैध निर्माण के चक्कर में न फंस सके। उन्होंने एचपीडीए द्वारा चलाई जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को भविष्य में भी जारी रखने की जरूरत बताई।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हापुड़ पुष्पा देवी, पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल के अलावा प्राधिकरण बोर्ड मेंबर अशोक पाल, मनीष त्यागी , महेश अग्रवाल तथा एनसीआर संयुक्त नियोजक एससी गौड़, कृष्ण मोहन एवं प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार सिंह, विशेष अधिकारी दिनेश कुमार, नगर नियोजक प्रभात पाल, अधिशासी अभियंता कम प्रभारी अधीक्षण अभियंता पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hpda की मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न Hpda की मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न Hpda की मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News