CLOSE

Sports News कुश्ती टीम का हुआ चयन, 21 से शुरू होंगी प्रतियोगिता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Sports News जिला कुश्ती संघ हापुड़ द्वारा आयोजित अंडर 15 वर्ष व 20 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग की कुश्ती टीम का चयन 19 मार्च को अर्जुन अवार्डी अल्का तोमर कुश्ती अकादमी में किया गया। चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा 21 व 22 मार्च को गोंडा जिले के नंदनी नगर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इनका हुआ चयन (Sports News)

उत्तर प्रदेश महिला कुश्ती टीम की मैनेजर स्नेह त्यागी ने बताया कि जिला कुश्ती अंडर 15 टीम की फ्री स्टाइल में 48 किलोग्राम भार वर्ग वंश सोम, 57 किलो भार वर्ग में हिमांशु पाल, 68 किलो भार वर्ग में नमन चौधरी, 75 किलो भार वर्ग में पुनीत चौधरी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अंडर 20 वर्ग की फ्री स्टाइल में 61 किलो भार वर्ग में उत्सव त्यागी, 65 किलो भार वर्ग में हिमाचल वत्स, 76 किलो वर्ग में संजना, 50 किलो भार वर्ग में सोनिया। ग्रीकोरोमन स्टाइल में 63 किलो भार वर्ग में निहाल, 77 किलो भार वर्ग में विशाल भाटी का चयन हुआ।

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग (Sports News)

पूर्व राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी व संघ के सचिव रामकुमार त्यागी ने बताया कि राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 28 से 31 मार्च तक होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दादरी के एनसीपी कॉलेज में होगी।टीम को बधाई देने वालों में डॉ सुदर्शन त्यागी, अजय त्यागी, अभिषेक त्यागी, रविंद्र गुर्जर, पुनीत शर्मा, विजय चौधरी, दिनेश शर्मा रहे।

- Advertisement -

Sports news कुश्ती टीम का हुआ चयन, 21 से शुरू होंगी प्रतियोगिता Sports news कुश्ती टीम का हुआ चयन, 21 से शुरू होंगी प्रतियोगिता Sports news कुश्ती टीम का हुआ चयन, 21 से शुरू होंगी प्रतियोगिता Sports news कुश्ती टीम का हुआ चयन, 21 से शुरू होंगी प्रतियोगिता

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-