कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल हसन का निधन, कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल हसन का इंतकाल (निधन) हो गया। जिनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने उनके निवास स्थान पुराना बाजार स्थित कानून गोयान में पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहर कांग्रेस […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल हसन का इंतकाल (निधन) हो गया। जिनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने उनके निवास स्थान पुराना बाजार स्थित कानून गोयान में पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल और सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल हसन के पार्थिव शरीर को कांग्रेस के झंडे में लपेटकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

आपको बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल हसन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके चलते बुधवार को उनका करीब 80 साल की अवस्था में इंतकाल हो गया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि इकबाल हसन राजनीति में काफी सक्रिय थे और हमेशा कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहें। बाबूजी का जाने से कांग्रेस को बड़ी क्षति पहुंची हैं। जो आने वाले समय में कभी पूरी नहीं हो सकती। कांग्रेस के तमाम सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर खालिद खान, हसन आतिफ, विक्की शर्मा, एजाज एहमद आदि मौजूद थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News