S.S.V (PG) College छात्र संयमित होकर करें पठन पाठन: सांसद राजेंद्र अग्रवाल

Khabarwala 24 News Hapur: S.S.V (PG) College एस.एस.वी कॉलिज, में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु संचालित स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभाम्भ सम्मानित अतिथिगणों द्वारा मां […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: S.S.V (PG) College एस.एस.वी कॉलिज, में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु संचालित स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभाम्भ सम्मानित अतिथिगणों द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

शहर और देश का नाम ऊंचा करने का किया आह्वान (S.S.V (PG) College)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा इसी महाविद्यालय से की थी और वे आज भी महाविद्यालय में आने पर अभिभूत महसूस करते है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को तकनीक के सही उपयोग से अपनी शिक्षा में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया व छात्र-छात्राओं को अपने संयमित होकर अपने पठन-पाठन पर ध्यान देकर शहर व देश का नाम ऊंचा करने का आहवान किया।

छात्र पढ़ाई में इसका उठाएं लाभ (S.S.V (PG) College)

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार निःशुल्क दिये जा रहे स्मार्टफोन व अन्य उपलब्धियों तथा कहा कि सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई में इसका लाभ उठाएं।

350 स्मार्ट फोन का हुआ वितरण (S.S.V (PG) College)

महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के मंत्री अमित अग्रवाल (छावनी वाले) ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 3500 स्मार्टफोन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण हेतु उपलब्ध कराए है जो कि पठन-पाठन में मिल का पत्थर साबित होंगे तथा छात्र-छात्राएं नई टेक्नोलाजी से लैस होकर पूरे विश्व से जुड़ जायेंगे।

आभार व्यक्त किया (S.S.V (PG) College)

महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के उप-मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल (रोशे) जी स्मार्टफोन का लाभ पा रहे सभी छात्र-छात्राओं को टैक्नोलॉजी का सदुपयोग करने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ० नवीन चन्द्र सिंह ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा प्रबन्ध समिति के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

सफलता ग्रहण करने का दिया मंत्र (S.S.V (PG) College)

महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के प्रधान अशोक कुमार गुप्ता जी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को भगवान राम के जीवन चरित्र के ऊपर चलकर सफलता ग्रहण करने का मंत्र दिया।

यह रहे मौजूद (S.S.V (PG) College)

प्रोफेसर संगीता अग्रवाल व प्रोफेसर आर.के. शर्मा द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

S. S. V (pg) college छात्र संयमित होकर करें पठन पाठन: सांसद राजेंद्र अग्रवाल S. S. V (pg) college छात्र संयमित होकर करें पठन पाठन: सांसद राजेंद्र अग्रवाल S. S. V (pg) college छात्र संयमित होकर करें पठन पाठन: सांसद राजेंद्र अग्रवाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News