रोटरी क्लब Hapur : मुस्लिम कुरैशी ने वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया

Khabarwala 24 News Hapur: रोटरी क्लब Hapur ने वर्ष 2025-26 के लिए अपने नए अध्यक्ष के रूप में रो. मुस्लिम कुरैशी की नियुक्ति के साथ एक नया अध्याय शुरू किया। नवज्योति कॉलोनी स्थित रोटरी भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रो. अंकित त्यागी ने रो. मुस्लिम कुरैशी को रोटरी कॉलर पहनाकर औपचारिक […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: रोटरी क्लब Hapur ने वर्ष 2025-26 के लिए अपने नए अध्यक्ष के रूप में रो. मुस्लिम कुरैशी की नियुक्ति के साथ एक नया अध्याय शुरू किया। नवज्योति कॉलोनी स्थित रोटरी भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रो. अंकित त्यागी ने रो. मुस्लिम कुरैशी को रोटरी कॉलर पहनाकर औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। इस समारोह में रोटरी क्लब के सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों और रोटेरियनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आगामी योजनाओं की जानकारी दी (Hapur)

रो. मुस्लिम कुरैशी ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब की सामाजिक जिम्मेदारियों और आगामी वर्ष की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “रोटरी क्लब हापुड़ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएगा। हमारा उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और समुदाय के कल्याण के लिए प्रभावी परियोजनाओं को लागू करना है। आगामी वर्ष में सभी रोटेरियनों के सहयोग से हम नवीन और प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स को अमल में लाएंगे, जो स्थानीय समुदाय के लिए सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

नए अध्यक्ष के विजन को साकार करने में सहयोग दें (Hapur)

समारोह में पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रो. संजय त्यागी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “रो. मुस्लिम कुरैशी का नेतृत्व क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। हम सभी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए तत्पर हैं।” उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से एकजुट होकर नए अध्यक्ष के विजन को साकार करने में सहयोग करने का आह्वान किया।

Hapur-
Hapur-

क्या बोले क्लब के पूर्व अध्यक्ष

क्लब के पूर्व अध्यक्ष रो. डॉ. कौसर इकबाल ने अपने वक्तव्य में रोटरी इंटरनेशनल की वैश्विक नीतियों और सामाजिक कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “रोटरी क्लब की ताकत इसके सदस्यों की एकता और समाज के प्रति समर्पण में निहित है। हापुड़ (Hapur) क्लब ने हमेशा से शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, और मुझे विश्वास है कि रो. मुस्लिम कुरैशी के नेतृत्व में यह परंपरा और सशक्त होगी।”

हरेंद्र सचिव सचिव, विकास गर्ग बने कोषाध्यक्ष (Hapur)

समारोह के दौरान रो. मुस्लिम कुरैशी ने वर्ष 2025-26 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने रो. हरेंद्र त्यागी को सचिव और रो. विकास गर्ग को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर रोटरी भवन में उपस्थित प्रमुख रोटेरियनों में रो. हेमराज त्यागी, रो. सचिन चौधरी, रो. संजय सिंघल, रो. सुमित वर्मा, रो. धर्मेंद्र त्यागी, रो. गौरव मित्तल, रो. अल्ताफ कुरैशी, रो. नरेंद्र चौहान, और रो. कृष्ण कांत गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। सभी ने एक स्वर में नए अध्यक्ष और उनकी टीम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News