सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने की हापुड़ और गाजियाबाद के बीच रैपिड रेल का कार्य शुरू कराने की मांग, शहरी विकास मंत्री से मिले सांसद

Khabarwala24NewsHapur : मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की। सांसद ने गाजियाबाद और हापुड़ के बीच रैपिड रेल का कार्य शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur : मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की। सांसद ने गाजियाबाद और हापुड़ के बीच रैपिड रेल का कार्य शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ एक अन्य अत्यन्त महत्वपूर्ण नगर है। यह नगर जिला मुख्यालय होने के साथ ही आर्थिक संभावनाओं से भरा हुआ है। हापुड़ के महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट में लगभग 37 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आये हैं।

प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शहरी विकास मंत्री से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी पर बढ़ते दवाब को कम करने तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुगम एवं द्रुत आवागमन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली से विभिन्न नगरों तक रैपिड रेल चलाने की परियोजनाएं बनाई गई थी। इस योजना के अंतर्गत कुल आठ परियोजनाओं का क्रियान्वयन दो चरणों में होना था। इसमें प्रथम चरण में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली गुड़गांव-रेवाड़ी एवं दिल्ली-सोनीपत-पानीपत की परियोजना थी तथा दूसरे चरण में गाजियाबाद से हापुड़ सहित तीन अन्य परियोजनांए शामिल थीं।

सांसद ने रैपिड रेल का कार्य शुरू कराने का किया अनुरोध
प्रथम चरण में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरीडोर का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा होने वाला है इसके लिए वह क्षेत्र की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री जी का तथा आपका हार्दिक अभिनन्दन करे हैं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शहरी विकास मंत्री से हापुड़ तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए गाजियाबाद से हापुड़ के मध्य रैपिड रेल का कार्य शीघ्र आरम्भ कराये जाने का अनुरोध किया।

 

Sda
Sda

 

 

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

 

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News