Khabarwala 24 News Hapur : जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में अभियान जितना प्रभावी होगा उतना ही संचारी रोगों का जोखिम कम होगा।
उन्होंने यह बात धौलाना विकास खंड के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए ग्राम प्रधानो व पंचायत सचिवों के संवेदीकरण के अवसर पर कही। अभियान का शुभारंभ एक अक्टूबर से होना है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य योजना बना ली गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि इसमें कोई लापरवाही नही होनी चाहिए और योजना के अनुसार अच्छा कार्य होना चाहिए।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने उम्मीद जताई की ग्राम प्रधान इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे और अपनी ग्राम पंचायत में संचारी रोगों के जोखिम को कम करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ ने भी लोगों को प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि जागरूकता और बेहतर साफ सफाई से इसके जोखिम को कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोगों और उनसे पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अलीम अली, शिवम पांडे, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।



