खबरवाला न्यूज 24 हापुड़: लायंस क्लब हापुड़ सुप्रीम के तत्वावधान में यहां आयोजित एक भव्य समारोह में प्रख्यात कवि डा. अनिल बाजपेई को सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि नववर्ष के उपलक्ष्य में देहरादून में लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 सी 1 द्वारा मंडलाध्यक्ष रजनीश गोयल के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।जिसमें काव्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी जिसमें हापुड़ नगर के डा. अनिल बाजपेई को इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान सहित निर्णायक मंडल ने प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इसको लेकर हापुड़ में डा .अनिल बाजपेई के सम्मान में एक समारोह का आयोजन पैराडाइज रेस्टोरेंट में किया गया।इसमें मुख्य अतिथि जॉन चेयर पर्सन विशाल मल्होत्रा, क्लब अध्यक्ष मनोज गोयल,सचिव संजीव गर्ग,कोषाध्यक्ष शैलेश सिंघल सहित सभी क्लब के सदस्यों ने डा. अनिल बाजपेई को पटका ,प्रतीक चिन्ह,पुष्पगुच्छ आदि भेंटकर सम्मानित किया।
क्लब अध्यक्ष मनोज गोयल एवं विशाल मल्होत्रा ने कहा कि डा. अनिल बाजपेई ने पूरे लायंस डिस्ट्रिक्ट में पुरस्कार जीतकर लायंस क्लब सुप्रीम का ही नहीं पूरे हापुड़ नगर का मान बढ़ाया है। संजीव गर्ग एवं शैलेश सिंघल ने भी अपने विचार रखे।
डा अनिल बाजपेई ने कई कविताएं पढ़कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। उनकी इस वक्त देश में अत्यधिक वायरल कविता सरदार भगत सिंह को सुना गया।
इस अवसर पर अशोक मित्तल, प्रदीप, योगेश, हर्ष, डी.डी हरित, ललित गोयल,अतुल शर्मा, नीरज अग्रवाल, डा. आनंद, ललित जिंदल, राम किशन गर्ग, गोपाल गर्ग, संजीव पंसारी, मनोज गोयल, विशाल मल्होत्रा, शैलेश सिंघल आदि मौजूद थे।


