कब्रिस्तान की भूमि पर किया अवैध कब्जा, तहसीलदार ने दिए कब्जा हटवाने के निर्देश

खबरवाला 24 न्यूज गढ़मक्तेश्वर: बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में रहने वाले कुछ लोगों ने गांव के ही कब्रिस्तान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। लेखपाल की ओर से दिए गए नोटिस के बाद भी आरोपितों ने वहां पर पक्का निर्माण कराते हुए दुकानें बना ली। तहसीलदार को मामले की जानकारी मिली तो वह मौके […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज गढ़मक्तेश्वर: बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में रहने वाले कुछ लोगों ने गांव के ही कब्रिस्तान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। लेखपाल की ओर से दिए गए नोटिस के बाद भी आरोपितों ने वहां पर पक्का निर्माण कराते हुए दुकानें बना ली। तहसीलदार को मामले की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। वहीं लेखपाल ने संबंधित कब्जाधारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

तहसीलदार विवेक भदौरिया ने बताया कि क्षेत्र के गांव पलावाड़ा में आबादी में कब्रिस्तान की भूमि है। इस भूमि पर पिछले कई दिनों से कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। इसी जानकारी जब गांव के लेखपाल को मिली तो उसने संबंधित आरोपितों को भूमि पर कब्जा न करने और किए गए कब्जे को खाली किए जाने के लिए नोटिस दिए। बावजूद उसके आरोपितों ने कब्जे को खाली नहीं किया। उसके बाद आराेपितों ने धीरे धीरे कर संबंधित भूमि पर पक्का निर्माण कराते हुए दुकानों को बना दिया। उच्च अधिकारियों के आदेश पर मंगलवार दोपहर को वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां उन्होंने संबंधित भूमि की पैमाईश कराने के उपरांत भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों को दो दिन में भूमि खाली करने के नोटिस देकर संबंधित लोगों के निर्माण को ढहाने के आदेश दिए गए है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News