CLOSE

पिलखुवा में दो भवनों को एचपीडीए की टीम ने किया सील

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: मंडलायुक्त व हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार को पिलखुवा विकास क्षेत्र में प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर विशेष कार्याधिकारी दिनेश कुमार, प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में दो भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में मनोज कुमार द्वारा टीआरएस इंटर कालेज के पास मोदीनगर रोड पिलखुवा पर निर्मित भवन को सील किया गया। इसके साथ ही अशोक कुमार द्वारा मोहल्ला डबरिया पिलखुवा में किए जा रहे निर्माण को भी सील किया गया।

इस अभियान में सहायक अभियंता टी.के.जैन, अवर अभियंता देशपाल सिंह, वीरेश राणा, नीरज शर्मा व प्राधिकारी का सचल दस्ता शामिल था। सचिव हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण कर्ताओं को पुन: चेतावनी दी जाती है कि अवैध कालोनी/ विकास/ निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई करने के साथ साथ एेसे अवैध निर्माणकर्ताओं को विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-