Hapur News प्रीत विहार में मिला शव, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsनगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार में एक अस्पताल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान धर्मवीर निवासी मोहल्ला कुट्टी भोपुरा के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsनगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार में एक अस्पताल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान धर्मवीर निवासी मोहल्ला कुट्टी भोपुरा के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि दिल्ली रोड पर स्थित ग्रेस हॉस्पिटल के पास शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से उसके मकान मालिक का मोबाइल नंबर मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान संभव हो सकी।

कुछ दिन पहले कुत्ते ने काटा था (Hapur News)

मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले धर्मवीर को एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसे रैबीज की शिकायत हो गई थी। सोमवार को उसे दिल्ली के एक अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगाया गया था। धर्मवीर किराये पर रहकर मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी रिश्तेदारी में हापुड़ आया होगा।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

पुलिस के अनुसार, शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news प्रीत विहार में मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur news प्रीत विहार में मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur news प्रीत विहार में मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur news प्रीत विहार में मिला शव, मची अफरा तफरी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News