CLOSE

Hapur News गाजियाबाद से लौट रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsथाना क्षेत्र के जोगीवाला मोहल्ले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिहान पुत्र अजवाल, निवासी जोगीवाला मोहल्ला, धौलाना के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिहान बुधवार देर रात गाजियाबाद से अपने घर धौलाना लौट रहा था। जैसे ही वह धौलाना क्षेत्र में पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची (Hapur News)

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

- Advertisement -

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

युवक की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोहल्ले के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news गाजियाबाद से लौट रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत Hapur news गाजियाबाद से लौट रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत Hapur news गाजियाबाद से लौट रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत Hapur news गाजियाबाद से लौट रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-