Hapur News बरेली के युवक ने हाईवे होटल में छुरी से खुद को मारा, CCTV में कैद हुई वारदात, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर स्थित एक होटल में गुरुवार देर रात खौफनाक वारदात सामने आई। दिल्ली से बरेली जा रहे एक युवक ने अचानक छुरी उठाकर अपने ही गले पर वार कर लिया। होटल में मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर स्थित एक होटल में गुरुवार देर रात खौफनाक वारदात सामने आई। दिल्ली से बरेली जा रहे एक युवक ने अचानक छुरी उठाकर अपने ही गले पर वार कर लिया। होटल में मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गए और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

इस वारदात में मृतक युवक की पहचान सलमान (22) पुत्र अहमद जान, निवासी गांव दुमका, थाना शाही, जिला बरेली के रूप में हुई है। सलमान दिल्ली से बरेली जाने के लिए बस में सवार हुआ था। गुरुवार देर रात लगभग 12 बजे, बस दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक होटल पर यात्रियों के भोजन और चाय के लिए रुकी। बस में मौजूद अधिकांश यात्री होटल के अंदर चले गए। इसी दौरान सलमान भी काउंटर की ओर गया। बताया गया कि युवक कुछ देर काउंटर के पास खड़ा रहा और अचानक होटल में रखी छुरी उठाकर अपने गले पर वार कर लिया। इस दृश्य ने होटल में मौजूद लोगों में अफरातफरी मचा दी।

मृत घोषित किया (Hapur News)

वारदात की सूचना तुरंत गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले गई। हालांकि तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से होटल में मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात (Hapur News)

होटल में लगे CCTV कैमरों ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने अचानक इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। उसके साथ बस में यात्रा कर रहे यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी सूचना (Hapur News)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक रूप से यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Error: Contact form not found.

Hapur news बरेली के युवक ने हाईवे होटल में छुरी से खुद को मारा, cctv में कैद हुई वारदात, मची अफरा तफरी Hapur news बरेली के युवक ने हाईवे होटल में छुरी से खुद को मारा, cctv में कैद हुई वारदात, मची अफरा तफरी Hapur news बरेली के युवक ने हाईवे होटल में छुरी से खुद को मारा, cctv में कैद हुई वारदात, मची अफरा तफरी Hapur news बरेली के युवक ने हाईवे होटल में छुरी से खुद को मारा, cctv में कैद हुई वारदात, मची अफरा तफरी Hapur news बरेली के युवक ने हाईवे होटल में छुरी से खुद को मारा, cctv में कैद हुई वारदात, मची अफरा तफरी

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News