HPDA एचपीडीए का अवैध निर्माण पर चला चाबुक, 32200 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ द्वारा अवैध निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज सोमवार को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत में हापुड़ एवं पिलखुवा विकास क्षेत्र में एचपीडीए के सचिव / सक्षम अधिकारी के दिशा निर्देशन में चार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ द्वारा अवैध निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज सोमवार को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत में हापुड़ एवं पिलखुवा विकास क्षेत्र में एचपीडीए के सचिव / सक्षम अधिकारी के दिशा निर्देशन में चार स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मची रही।

यहां गरजा एचपीडीए का बुलडोजर (HPDA)

प्राधिकरण की टीम ने ग्राम ततारपुर गढ़ रोड बाईपास पर संजीव त्यागी, कुन्नू त्यागी, अशोक त्यागी की 10000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, मंसूरपुर बाईपास के निकट पवन ठाकुर की 6000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, थाना हापुड़ देहात के पास लोघीपुर में जयकरण की 4200 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, किसान कोल्ड स्टोरेज के पास एनएच नौ दिल्ली गढ़ रोड पर अरिवंद सिंहल, अजय व हरिओम की 12000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

अभियान में यह रहे शामिल (HPDA)

अभियान में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सुभाष चंद चौबे, अवर अभियंता जीतेंद्र नाथ दुबे एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल था।

सचिव ने दी चेतावनी (HPDA)

हापुड-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओ को पुनः चेतावनी दी जाती है कि वह अवैध निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास/निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओ / विकासकर्ताओ के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News