Hapur ईद-उल-जुहा पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध, डीआईजी ने दिए निर्देश

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur ईद-उल-जुहा पर मेरठ रेंज के जनपद हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मेरठ में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। इसको लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। धर्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। इसके साथ ही पैदल गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur ईद-उल-जुहा पर मेरठ रेंज के जनपद हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मेरठ में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। इसको लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। धर्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। इसके साथ ही पैदल गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा व्यवस्थाएं

त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें 8 अपर पुलिस अधीक्षक, 25 सीओ, 95 निरीक्षक, 820 उप-निरीक्षक, 1250 मुख्य आरक्षी, 1635 आरक्षी, 1005 होमगार्ड/पीआरडी, और 2 कंपनी पीएसी शामिल हैं।

संवेदनशील स्थानों की पहचान

परिक्षेत्र में कुल 84 स्थान संवेदनशील/हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए हैं, जिनमें मेरठ में 21, बुलन्दशहर में 43, बागपत में 5, और हापुड़ में 15 स्थान शामिल हैं। इनके सुरक्षार्थ 27 जोन, 100 सेक्टर, और 49 क्यूआरटी स्थापित किए गए हैं।

पीस कमेटी की बैठक

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने 128 पीस कमेटी/धर्म गुरु/शांति समिति के साथ, 99 अन्य विभागों (नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत आदि) के साथ, और 9 आयोजकों/संचालकों के साथ गोष्ठियां आयोजित की हैं।

डीआईजी मेरठ ने यह दिए निर्देश

ईदगाह और संवेदनशील स्थानों का भौतिक निरीक्षण/भ्रमण।

चौकी स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें।

पशु पैठ/बकरा मंडी में लूट/छिनैती की रोकथाम के लिए प्रबंध।

गैर-परंपरागत कार्यों पर रोक और जवाबदेही तय करना।

प्रतिबंधित पशुओं और खुले स्थानों पर कुर्बानी पर सतर्कता।

क्लस्टर व्यवस्था के तहत पुलिस बल को हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर से लैस करना।

संवेदनशील क्षेत्रों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पिकेट तैनाती।

सीसीटीवी कैमरों से महत्वपूर्ण स्थानों का कवरेज।

संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी और पैदल गश्त।

सांप्रदायिक विवादों पर कड़ी नजर।

धार्मिक स्थलों पर नियमित चेकिंग और निगरानी।

त्योहार रजिस्टर और रजिस्टर नं.8 की प्रविष्टियों का अध्ययन।

असामाजिक/सांप्रदायिक तत्वों की सूची अद्यतन और निरोधात्मक कार्यवाही।

पिछले विवादों/घटनाओं की समीक्षा और प्रभावी पुलिस प्रबंधन।

सोशल मीडिया पर सतर्कता और भ्रामक सूचनाओं का खंडन।

नियंत्रण कक्ष/उप-नियंत्रण कक्ष की सुचारू व्यवस्था।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News