CLOSE

Hapur खुदरा व्यापारियों की आवाज उठाएंगे व्यापारी संगठन, जानिए सरकार से क्या की जाएगी मांग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur खुदरा व्यापारियों की परेशानी, जीएसटी के छापे, व्यापारियों पर तरह तरह के लगाए गए कर आदि समस्याओं को लेकर फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया व्यापारी मंडल और व्यापारी सुरक्षा फोरम मिलकर जोर शोर से प्रदेश भर में उठाएगा। इसको लेकर दोनों संगठनों की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सभी संगठन मिलकर व्यापारियों की आवाज बुलंद करें (Hapur)

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि भले ही संगठन अलग अलग हो, लेकिन आपसी समझ हो तो हर लड़ाई जीती जा सकती है। संगठन में ही शक्ति होती है यह सभी को पता है। सभी व्यापारी संगठन व्यापारियों की आवाज को समय समय पर जोरशोर से उठाते हैं, लेकिन अब जरूरत है कि सभी मिलकर व्यापारियों की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक बुलंद करें। फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया व्यापार मंडल देश के सात करोड़ खुदरा व्यापारियों की आवाज को मजबूती से सरकार के सामने रख रहा है।

खुदरा व्यापारी के लिए योजना तैयार करें सरकार (Hapur)

आॅनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव के कारण खुदरा व्यापारी बेहद परेशान है। खुदरा व्यापारियों के लिए सरकार ने अभी तक कोई ठोस योजना तैयार नहीं की है। संगठन का प्रयास रहेगा खुदरा व्यापारियों के लिए सरकार कोई ठोस योजना बनाए, जिससे इस व्यापार को पूरी तरह बर्बाद होने से बचाया जा सके। जीएसटी एकल बिंदु करने के लिए फेडरेशन लगातार केंद्र सरकार से मांग कर रहा है। व्यापारी संगठनों में समझ और सामंजस्य जरूरी है।

- Advertisement -

व्यापारियों की आवाज को बुलंद करेंगे (Hapur)

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जैन, प्रदेश संयोजक मनोज टंडन, वरिष्ठ व्यापारी नेता श्रीमोहन तायल, मनोज लेमन, देवेंद्र पाल, सुभाष शर्मा ने एक स्वर में कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान अराजनैतिक रूप से व्यापारियों के लिए कार्य कर रहा है। आने वाले समय में हम सब मिलकर व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। व्यापारी उत्पीड़न सहन नहीं होगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-