Hapur हापुड़ में अवैध वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान, 52 का चालान और 18 निरुद्ध, सीएम के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रही कार्रवाई

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हापुड़ में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इस संयुक्त अभियान के तहत अपंजीकृत, बिना नंबर प्लेट, कर बकाया और फिटनेस समाप्त हो चुके ई-रिक्शा, ऑटो टेम्पो सहित अन्य वाहनों पर नकेल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हापुड़ में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इस संयुक्त अभियान के तहत अपंजीकृत, बिना नंबर प्लेट, कर बकाया और फिटनेस समाप्त हो चुके ई-रिक्शा, ऑटो टेम्पो सहित अन्य वाहनों पर नकेल कसी गई। अभियान के पहले चरण में 52 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 18 वाहनों को निरुद्ध कर टीपी नगर में रखा गया। यह अभियान पूरे माह अनवरत रूप से जारी रहेगा, जिसके तहत वाहन स्वामियों से अपने वाहनों के प्रपत्र ठीक कराने की अपील की गई है।

वाहन चालकों को किया सचेत

अभियान का नेतृत्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) श्री रमेश चौबे, परिवहन अधिकारी (पीटीओ) श्री आशुतोष उपाध्याय और यातायात निरीक्षक श्री छवि राम ने संयुक्त रूप से किया। टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान चालकों को सचेत किया हर हाल में वैध प्रपत्रों के साथ ही वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए गए।

यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी

अभियान के दौरान देखा गया कि कई ई-रिक्शा और ऑटो टेम्पो बिना रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट के सड़कों पर चल रहे थे। कुछ वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र समाप्त हो चुका था, जबकि कई पर कर बकाया था। ऐसे वाहनों को तत्काल प्रभाव से निरुद्ध किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। जांच के दौरान चालकों को समझाया गया कि अवैध वाहन न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं।

एआरटीओ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य

एआरटीओ रमेश चौबे ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अनुरोध किया कि वे अपने वाहनों के कागजात जैसे रजिस्ट्रेशन, फिटनेस प्रमाण पत्र और कर अदायगी को समय पर पूरा करें। यातायात निरीक्षक छवि राम ने कहा कि नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

दिन भर चला अभियान

यह अभियान शहर के प्रमुख चौराहों पर सुबह से शाम तक चला। निरुद्ध किए गए वाहनों को टीपी नगर में रखा गया है, जहां से स्वामी अपने दस्तावेज पूरे करने के बाद ही उन्हें वापस ले सकेंगे। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि अभियान के दौरान किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि सड़कों पर सुरक्षित और नियमित यातायात सुनिश्चित हो सके।

Hapur हापुड़ में अवैध वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान, 52 का चालान और 18 निरुद्ध, सीएम के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रही कार्रवाई

Add
Add

Hapur हापुड़ में अवैध वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान, 52 का चालान और 18 निरुद्ध, सीएम के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रही कार्रवाई Hapur हापुड़ में अवैध वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान, 52 का चालान और 18 निरुद्ध, सीएम के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रही कार्रवाई Hapur हापुड़ में अवैध वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान, 52 का चालान और 18 निरुद्ध, सीएम के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रही कार्रवाई

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News