Hapur कूड़े पर विवाद से भाई का खूनी अंत, कुल्हाड़ी और डंडे से हमला,आरोपी दंपति फरार

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रहरवा में मंगलवार को एक मामूली कूड़े के ढेर को लेकर भाईयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक भाई ने अपने ही भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जबकि आरोपी की पत्नी ने डंडे […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रहरवा में मंगलवार को एक मामूली कूड़े के ढेर को लेकर भाईयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक भाई ने अपने ही भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जबकि आरोपी की पत्नी ने डंडे से हमला बोला। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार, गांव रहरवा निवासी बुजुर्ग भूप सिंह के दो बेटे सुनील और वीरेंद्र अलग-अलग रहते हैं। मंगलवार को सुनील की बेटी राखी ने वीरेंद्र के कूड़े के ढेर पर कूड़ा डाल दिया। जब वीरेंद्र को यह बात पता चली, तो उसने सुनील से विरोध जताया। छोटी-सी बात पर दोनों भाई भिड़ गए, और जल्द ही दोनों परिवार आमने-सामने आ गए।

गुस्से में सुनील ने पीछे से वीरेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। तभी सुनील की पत्नी गुड्डों ने भी डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले से वीरेंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। लहूलुहान हालत में परिजनों ने उन्हें तुरंत मेरठ के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।

परिवार में शोक की लहर (Hapur)

वीरेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में सन्नाटा छा गया। परिजन में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी। परिजन का रो रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की (Hapur)

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धीरज मलिक का कहना है कि आपसी विवाद में मारपीट में व्यक्ति घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मृतक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Add
Add

Hapur कूड़े पर विवाद से भाई का खूनी अंत, कुल्हाड़ी और डंडे से हमला,आरोपी दंपति फरार
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News