Hapur सड़क हादसे में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव दहपा में भट्टे पर मजदूरी करने जा रही महिला को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। क्या है पूरा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव दहपा में भट्टे पर मजदूरी करने जा रही महिला को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार अमरोहा के गांव निरावली भूढ निवासी माया देवी (50) पत्नी स्वर्गीय पीतम सिंह गांव आजमपुर दहपा मे दीन मोहम्मद के भट्टे पर परिवार के साथ मजदूरी करती थी। मंगलवार को अपनी पुत्रवधू अंजू के साथ सब्जी लेकर भट्टे पर जा रही थी। तभी दहपा अड्डे के पास डंपर ने माया को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि अंजू बाल बाल बच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो डंपर चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। मृतका के परिवार में 4 बेटे और 2 बेटियां हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक रघुराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डंपर को कब्जे में लेकर थाने ले आई।

जांच में जुटी पुलिस (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Add
Add

Hapur सड़क हादसे में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी Hapur सड़क हादसे में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी Hapur सड़क हादसे में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी Hapur सड़क हादसे में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News