Khabarwala 24 News Hapur : नगर के मोहल्ला कलेक्टर गंज में स्थित सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में गणेशोत्सव के आयोजन की युद्ध स्तर पर तैयारी चल रहीं हैं। बाप्पा का राजमहल नए रूप सज्जा से सजाया जा रहा है, बड़ा और बहुत आकर्षक गेट बनाया गया है, मंदिर के बाहर भी रंग बिरंगी एलईडी लाइट्स लगाई जा रही हैं।
मंदिर ट्रस्ट के प्रधान सुभाष सहगल ने बताया कि इस बार गणेशोत्सव का आयोजन की तैयारियां काफी समय पूर्व ही शुरू हो गईं थीं। भव्य स्टेज हापुड़ के राजा के रूप में तैयार की गई है, फूलों की सजावट की गई है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उत्सव में शामिल होने का आग्रह करते हुए बताया कि हापुड़ के राजा के प्रथम दर्शन 19 सितंबर की रात्रि आठ बजे होंगे, उसके बाद स्वागत गान प्रसिद्ध भजन गायक भारत (सोनू जी) के द्वारा होगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात साढ़े नौ बजे शयन आरती होगी।
बाप्पा के दर्शन प्रातः सात बजे से दोपहर बारह बजे तक, व सांय पांच बजे से रात्रि रात बजे तक खुले रहेंगे, प्रातः कालीन आरती प्रातः आठ बजे, संध्या कालीन आरती सांय सात बजे, शयन आरती आरती रात्रि साढ़े आठ बजे होगी।



