Hapur ट्रक से गिरी सफेद धातु, चांदी की अफवाह से बाइपास पर जाम

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ततारपुर बाइपास से बुलंदशहर कट के पास एक चलते ट्रक से सड़क पर संदिग्ध सफेद धातु गिर गई। सफेद धातु गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और देखते ही […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ततारपुर बाइपास से बुलंदशहर कट के पास एक चलते ट्रक से सड़क पर संदिग्ध सफेद धातु गिर गई। सफेद धातु गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और देखते ही देखते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बाइपास पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आता हुआ ततारपुर बाइपास के रास्ते दिल्ली की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक बुलंदशहर कट के पास पहुंचा, उसमें से सफेद रंग की कुछ धातु की वस्तुएं सड़क पर गिर गईं। इसे देखकर वहां से गुजर रहे लोग रुक गए और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। कई लोग उस धातु को उठाने लगे।

बाइपास पर जाम की बनी स्थिति (Hapur)

मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा तेजी से फैल गई कि सड़क पर गिरी सफेद धातु चांदी है। इसी दावे के चलते भीड़ और अधिक बढ़ गई, जिससे बाइपास पर जाम की स्थिति बन गई। जाम की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह यातायात को सुचारू कराया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur)

थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल सफेद धातु के चांदी होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह धातु किस वाहन से गिरी और इसकी वास्तविक प्रकृति क्या है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News