CLOSE

Hapur में मकर संक्रांति पर किन्नर समाज ने दिखाई मानवता, वृद्ध आश्रम में मनाया पर्व

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर मानवता और सामाजिक सौहार्द की एक प्रेरणादायक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब किन्नर समाज के लोगों ने ग्राम दोयमी स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाया। इस अवसर पर किन्नर समाज ने वृद्धों को कंबल और बिस्कुट वितरित किए तथा उनके साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन और सम्मान दिया।

कंबल ओढ़ाकर ठंड से राहत पहुंचाई (Hapur)

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम दोयमी में स्थित वृद्ध आश्रम में मकर संक्रांति के दिन परवीन बुआ, ममता बुआ, करीना और नैना विशेष रूप से पहुंचे। सभी ने बुजुर्गों को कंबल ओढ़ाकर ठंड से राहत पहुंचाई और मिठास के प्रतीक बिस्कुट वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

Hapur-
Hapur-

चेहरों पर आई मुस्कान (Hapur)

वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर इस दौरान खुशी साफ नजर आई। बुजुर्गों ने किन्नर समाज द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। आश्रम के लोगों ने कहा कि ऐसे अवसरों पर जब कोई उन्हें याद करता है, तो उन्हें अपनेपन का एहसास होता है।

- Advertisement -

वृद्धों के साथ मनाते हैं पर्व (Hapur)

इस मौके पर करीना ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से ग्राम दोयमी स्थित वृद्ध आश्रम आती रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल मकर संक्रांति ही नहीं, बल्कि होली, दीपावली, ईद और अन्य प्रमुख पर्वों पर भी वह अपने साथियों के साथ यहां पहुंचकर बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाती हैं। उनका मानना है कि बुजुर्ग समाज का अमूल्य हिस्सा हैं और उनका सम्मान व सेवा करना सभी का दायित्व है।

मानवता की भावना को किया मजबूत (Hapur)

किन्नर समाज की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहार केवल अपने परिवार तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि समाज के उन लोगों के साथ भी मनाए जाने चाहिए, जिन्हें सहारे और अपनापन की सबसे अधिक जरूरत होती है। यह आयोजन सामाजिक समरसता और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-