Hapur कार सवार ने टोलकर्मी को दी धमकी,पिस्टल, पुलिस नें हिरासत में लिया

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली – लख़नऊ राष्ट्रीय राजमार्ग हाईवे-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार की देर रात को अमरोहा से नोएडा जा रहे गाड़ी चालक की टोल कर्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद गाड़ी चालक ने अपनी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली – लख़नऊ राष्ट्रीय राजमार्ग हाईवे-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार की देर रात को अमरोहा से नोएडा जा रहे गाड़ी चालक की टोल कर्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद गाड़ी चालक ने अपनी पिस्टल तान दी। इस दौरान टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार रविवार की रात को एक गाड़ी चालक अमरोहा से नोएडा जा रहा था। जैसे ही वो नेशनल हाईवे-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचा और लाइन नंबर नौ से निकलने लगा। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मी नरेश तोमर कार चालक को टोल भुगतान करने के लिए रोका तों गाड़ी चालक और टोल कर्मी के बीच कहासुनी हो गईं। इसके बाद शख्स ने गाड़ी को लेन में खड़ी कर दी और कर्मी को अपशब्द कहने लगा।

अचानक उसने पिस्टल निकालकर तान दी इसके साथ ही कर्मी को उसने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। टोल प्लाजा पर अन्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आनन फानन में छिजारसी चौकी प्रभारी रमेश चंद गौतम टीम के साथ पहुंचे और गाड़ी चालक को हिरासत में लेकर चौकी आ गए।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की शुरू (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि लघुशंका करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। गाड़ी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है की पिस्टल लाइसेंसी है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News