Hapur निर्माणधीन मकान से चोरी कर ले गए सामान चोर, पुलिस जाँच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। चोरों ने गांव अचपल गढ़ी में निर्माणधीन मकान को अपना निशाना बनाया। चोर देर रात मकान से हजारों रूपये का माल चोरी कर मौके से फरार हो गए।पीड़ित नें घटना की सूचना पुलिस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। चोरों ने गांव अचपल गढ़ी में निर्माणधीन मकान को अपना निशाना बनाया। चोर देर रात मकान से हजारों रूपये का माल चोरी कर मौके से फरार हो गए।पीड़ित नें घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गईं है।

पुलिस को चोरी की सूचना (Hapur)

जानकारी के अनुसार, गांव अचपल गढ़ी निवासी सतीश यादव नें बताया की गांव में ही वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहें है। मंगलवार की शाम को वह निर्माणधीन मकान से घर गए थें।बुधवार की सुबह ज़ब वह निर्माणधीन मकान पर पहुँचे तो देखा कि अज्ञात चोरों नें उनके निर्माणधीन मकान से करीब तीन कुंतल सरिया, जनरेटर का डायनेमो सबमर्सिबल का स्टाटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जिसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गईं।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

इस सबंध में पिलखुवा सर्किल सीओ अनीता चौहान का कहना है कि, पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच के निर्देश दिए गए है और चोरी की घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News