CLOSE

Hapur नामी कंपनियों के नकली हीटर बेचने का खेल उजागर, कपूरपुर पुलिस को मिली सफलता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने नकली और ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बनाए गए रूम हीटरों की अवैध सप्लाई का खुलासा करते हुए एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार नामजचीन कंपनियों के नाम से बनाए गए कुल 66 नकली रूम हीटर बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र अंतर्गत अब्दुल्लापुर निवासी ऑटो चालक अनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि सिरोधन बाईपास के रास्ते एक ऑटो में नकली रूम हीटर भरकर सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने सिरोधन बाईपास पर चेकिंग अभियान शुरू किया।

बड़ी संख्या में मिले रूम हीटर (Hapur)

इसी दौरान धौलाना की ओर से आता हुआ एक ऑटो पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस ने ऑटो को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर ऑटो को रोक लिया और चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में रूम हीटर पाए गए।

- Advertisement -

नामी कंपनियों के नाम पर बनाए जा रहे रूम हीटर (Hapur)

जांच को और पुख्ता करने के लिए मौके पर सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क के फील्ड मैनेजर ललित को बुलाया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बरामद किए गए सभी रूम हीटर चार नामी कंपनियों के नकली उत्पाद हैं, जिन पर असली ब्रांड के नाम और लोगो का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था।

बुलंदशहर जनपद में सप्लाई को जा रहे थे हीटर (Hapur)

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नकली रूम हीटर जनपद बुलंदशहर स्थित विभिन्न दुकानों पर कम दामों में सप्लाई करता था। सस्ते दामों के चलते दुकानदार इन्हें खरीद लेते थे, जिससे उन्हें अधिक मुनाफा मिलता था। नकली उत्पाद होने के कारण यह हीटर उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस (Hapur)

थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली सामान कहां से लाया जाता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-