Hapur सचिन सिंहल एसएम को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष किया मनोनीत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने हापुड़ के प्रमुख व्यवसायी और नगर निवासी सचिन सिंहल एसएम को संगठन का प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर व्यापारी समुदाय ने सचिन सिंहल का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस नियुक्ति […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने हापुड़ के प्रमुख व्यवसायी और नगर निवासी सचिन सिंहल एसएम को संगठन का प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर व्यापारी समुदाय ने सचिन सिंहल का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस नियुक्ति को हापुड़ के व्यापारी वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो व्यापारियों के हितों को और मजबूती प्रदान करेगा।

व्यापारियों की आवाज को जोरशोर से उठाएेंगे (Hapur)

सचिन सिंहल एसएम ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ना और उन्हें व्यापारिक समस्याओं की लड़ाई में शामिल करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। इसके अलावा, वे प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ बैठकें कर व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उनका उद्देश्य नए व्यापार स्थापित करने में आने वाली बाधाओं को दूर करना और व्यापारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके लिए विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि युवा व्यापारियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सके।

इन्होंने दी बधाई (Hapur)

स्वागत समारोह में व्यापारी समुदाय के प्रमुख चेहरों ने सचिन सिंहल को बधाई दी। इस अवसर पर संजय कृपाल, बिजेंद्र पंसारी, अशोक बबली, कपिल एसएम, सौरभ अग्रवाल कसेरे, हर्षित अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अमित शर्मा, दीपांशु गर्ग, योगेंद्र अग्रवाल, आशीष मित्तल, मधुर कंसल सहित कई गणमान्य व्यापारी मौजूद रहे। इस नियुक्ति को व्यापारी समुदाय ने उत्साह के साथ स्वीकार किया है और इसे हापुड़ के व्यापारिक विकास के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News