Hapur में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, एक घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर धनौरा कट के पास नए बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक कार का टायर फटने के कारण पीछे से आ रही दूसरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर धनौरा कट के पास नए बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक कार का टायर फटने के कारण पीछे से आ रही दूसरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क पार करके खाई में जा गिरी। हादसे में एक कार चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार, एटा निवासी प्रदीप कुमार, मुकेश, अरुण जैन, बीना जैन अपने चालक प्रमोद के साथ एक कार में सहारनपुर अपने बहनोई के घर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जब उनकी कार धनौरा कट के पास पहुंची, तभी अचानक उनकी गाड़ी का टायर फट गया। चालक प्रमोद ने तुरंत ब्रेक लगाए, जिसके कारण पीछे से आ रही दूसरी कार, जिसमें मेरठ के हाजीपुर निवासी चालक कामरान, कार स्वामी नदीम, फरहान, मेहताब और आरिफ सिकंदराबाद से मेरठ जा रहे थे, ने भी ब्रेक लगाए। लेकिन तेज गति के कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर खाई में जा गिरी।

मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur)

हादसे में पीछे वाली कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और चालक कामरान को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। हापुड़ देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कामरान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur)

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि हादसे में चालक कामरान को हल्की चोटें आई हैं, और उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है ।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News