Hapur किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजनों को जानकारी हो सकी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजनों को जानकारी हो सकी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पीड़िता किशोरी के भाई ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही सचिन सैनी पिछले करीब छह माह से गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में ले जाकर उनकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी के डर के कारण उनकी बहन डरी सहमी रहने लगी थी। इसके बाद उनकी बहन की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसको लेकर परिजन परेशान हो गए। काफी पूछने पर पीड़िता ने पहले तो कुछ नहीं बताया।

कई माह से कर रहा था दुष्कर्म (Hapur)

इसके बाद पीड़िता की भाभी, बहनों ने किशोरी से मामले की जानकारी की तो उसने बताया कि गांव का ही सचिन सैनी पिछले छह माह से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा है। बहन की यह बातें सुनकर उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। मामले की जानकारी होने पर परिजन थाना हापुड़ देहात पुलिस के पास पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur)

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News