CLOSE

Hapur News: हापुड़ पुलिस की मानवता, यूपी-112 जवान ने सीपीआर देकर युवक की बचाई जान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

हापुड़ (Khabarwala24)। जनपद हापुड़ (Hapur) पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्याना रोड स्थित वेदांत कॉलेज के पास एक युवक अचानक सड़क किनारे गिर पड़ा और उसे तेज दौरे पड़ने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे यूपी-112 के मुख्य आरक्षी ने बिना समय गंवाए सीपीआर देकर युवक की जान बचाई।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम चितौड़ा निवासी संजय 12 जनवरी को गढ़–स्याना रोड से गुजर रहा था। जैसे ही वह वेदांत कॉलेज के पास पहुंचा, अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गया। उसे दौरे पड़ते देख आसपास के लोग घबरा गए और तत्काल यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी।

हालत देख तत्काल दिया सीपीआर (Hapur)

सूचना मिलते ही यूपी-112 की पीआरवी 3971 पर तैनात मुख्य आरक्षी सुनीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक की हालत बेहद गंभीर है। स्थिति की नाजुकता को समझते हुए मुख्य आरक्षी ने तुरंत सीपीआर (CPR) देकर प्राथमिक उपचार शुरू किया और आनन-फानन में युवक को गढ़मुक्तेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -

हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त किया (Hapur)

समय पर उपचार मिलने के कारण युवक की जान बच सकी। युवक के होश में आने के बाद उसके परिजनों ने राहत की सांस ली और हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त किया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी यूपी-112 जवान की तत्परता और मानवीय कार्य की जमकर प्रशंसा की।

एसपी ने किया सम्मानित (Hapur)

इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मुख्य आरक्षी सुनीत कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-